फीचर्डराष्ट्रीयलखनऊ

भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

6 (1)लखनऊ। मोहनलालगंज में महिला के साथ हुयी बर्बर घटना को लेकर सीबीआई जांच की मांग करते हुये भाजपा महिला मोर्चा अवध क्षेत्र ने विधानभवन के सामने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही मोर्च की अध्यक्ष पुष्पा सिंह चौहान ने कहा प्रदेश में जब से समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है तब से महिलायें के साथ हादसों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने मोहनलालगंज की घटना पर सपा मुखिया के बयान की निंदा की। प्रदर्शन में मुख्य रूप से पुष्पा सिंह चौहान अलावा महामंत्री गोदावरी मिश्रा, सुनीता राय, करूणा सारस्वत, अनीता सिंह, ज्योति सक्सेना, इंदू चौहान, गीता रानी गौतम, पारूल सिंह समेत अन्य महिलायें उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button