लखनऊ

भाजपा लखनऊ महानगर ने मोदी व केन्द्र सरकार का जताया आभार

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर ने केन्द्र सरकार द्वारा धारा 370 एवं 35ए हटाये जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित केन्द्र सरकार एवं समर्थक दलों को आभार कार्यक्रम का आयोजन मदन प्लाजा स्टेशन रोड सी.एम.एस. के सामने किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुये प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने कहा कि धारा 370 हटने के उपलक्ष्य में इस विचार गोष्ठी
में हम सब देश के इतिहास और विकास पर चर्चा के लिये उपस्थित हुये हैं।
देश की आजादी के बाद 370 और 35ए की जो जम्मू कश्मीर की समस्या थी वह नेहरू की गलत नीतियों के कारण रही हैं। उसको आज हमारे देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री ने देश के पुरूषार्थ, सम्मान को रखते हुये देश से जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35ए समाप्त कर दिया है। सदन में चर्चा के दौरान किन्ही सदस्यों ने कहा कि आप अटल जी के कार्यकाल को क्यों नही बताते हो कि वह भी 70 साल के सरकारों में थे लेकिन अटल जी की सरकार और आज की सरकार की परिस्थितियों में अंतर है उस समय हमारे पास बहुमत नही था और आज हमारे पास में पूर्ण बहुमत है और राज्य सभा में भी हम अपने पक्ष में करने की स्थिति में हैं। इस कारण सम्भव हो पाया है। आज जम्मू कश्मीर की जनता देश की मुख्य धारा में जुड़कर साथ चल सकेगा और मोदी सरकार की योजनाओं का देश के अन्य प्रदेशों की भांति लाभ ले पायेगा। वहां के गरीब युवाओं, महिलाओं को उनके अधिकारों का लाभ मिल पायेगा। मोदी जी ने कहा था कि हम चले न चले लेकिन देश चल निकला है और आज यह चरितार्थ हो रहा है धारा 370 हटने के बाद कश्मीर में कोई घटना नही हुई और देश की जनता हाथों में तिरंगा लिये निकलकर जश्न मना रही है।
महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने सम्बोधित करते हुये कहा कि देश 70 साल से जिस बात का इंतजार कर रहा था हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह एवं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित केन्द्र सरकार ने एक झटके में धारा 370 समाप्त कर जम्मू कश्मीर की जनता को देश की मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया। आज इसकी वजह से देश में खुशी की लहर है। डा. महेन्द्र सिंह ने कहा कि 1897 में स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि सभी माताओं की पूजा बंद कर केवल भारत माता की पूजा करना प्रारम्भ कर दीजिए देश आजाद हो जायेगा, क्योंकि उन्हें मालूम था कि एक दिन देश आजाद होगा और 1947 में देश आजाद हो गया। 15 अगस्त 1947 को जिस दिन देश आजाद होता है उसके एक दिन पहले हमारी भारत माता का बंटवारा हो गया, महात्मा गांधी के कहने पर सरदार बल्लभ भाई पटेल ने प्रधानमंत्री की कुर्सी छोड़ दी जबकि जवाहर लाल नेहरू को केवल 3 वोट मिले थे। पटेल जी ने देश में सभी रियासतों को जोड़ने का काम किया लेकिन नेहरू की गल्तियों के कारण जम्मू कश्मीर का कुछ हिस्सा पाक के कब्जे में है, जब वह भी हमारे कब्जे में होगा तब काम पूरा होगा। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था दो निशान, दोे विधान, दो प्रधान नही चलेगा जिसके लिये डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जम्मू कश्मीर जाते हैं और वहीं पर उनकी हत्या कर दी गयी थी और वहां बलिदान हो गये उसके बाद बंगाल में एक बहुत बड़ी सभा 24 जून 1953 को होती है। वहां पर नारा दिया गया ‘‘जहां हुये बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है जो कश्मीर हमारा है वह सारे का सारा है।’’ कार्यक्रम को मंत्री उ.प्र. स्वाती सिंह, महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, राम अवतार कनौजिया, पुष्कर शुक्ला, मान सिंह, सुशील तिवारी पम्मी, संजय शुक्ला, रमेश तूफानी, राजेश मालवीय, जया शुक्ला, स्वाती सिंह, सौरभ बाल्मीकि, रूपाली अग्रवाल, अमोद कुमार, गणेश कनौजिया सहित बड़ी संख्यामें कार्यकर्ता उपस्थ्ति रहे।

Related Articles

Back to top button