अन्तर्राष्ट्रीय

भारतीय अमेरिकी लोगों ने उत्साह से मनाया स्वाधीनता दिवस

amन्यूयार्क। भारतीय मूल के हजारों लोग भारत के 69वें स्वाधीनता दिवस को मनाने के लिए आज यहां एकत्रित हुए। भारत के बाहर होने वाली सबसे बड़ी परेड में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर, कांग्रेस सांसद शशि थरूर और बालीवुड सितारों ने हिस्सा लिया। फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन द्वारा आयोजित 35वीं इंडिया डे परेड मैडिसन एवेन्यू के 20 सड़कों से गुजरने का कार्यक्रम है। भारतीय महावाणिज्य दूत ज्ञानेश्वर मुलय के साथ खटटर ने भारतीयों की भारी भीड़ को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और प्रवासी भारतीयों के उपलब्धियों की सराहना की।
बालीवुड स्टार अर्जुन रामपाल परेड में ग्रैंड मार्शल थे जबकि अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर थी। परिणीति चोपड़ा ने कहा कि भारतीयों के पास आधुनिकता और परंपरा का सही संतुलन है और महान सांस्कतिक मूल्य हैं। थरूर ने इंडियन नेशनल ओवरसीज कांगे्रस का प्रतिनिधित्व किया। परेड से पहले थरूर ने बताया कि साल दर साल कार्यक्रम के महत्व में वद्धि हो रही है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी परेड में शिरकत की और इसमें शामिल होने को गौरवपूर्ण बताया। परेड में भारत की समद्ध संस्कति की क्षलक देखने को मिली। इस साल नेशनल ज्योगाफ्रिक बी जीतने वाले 14 वर्षीय करन मेनन भी कार्यक्रम में आकर्षण के कें्रद्र रहे।

Related Articles

Back to top button