ब्रेकिंगराष्ट्रीय

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी के दो उग्रवादी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : जिले के बोचहा थाना क्षेत्र के मोरचौमुख गांव से पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया। सूचना के आधार पर बिहार के मोरचौमुख गांव स्थित एक ठिकाने पर छापेमारी की गयी।

इस दौरान उक्त प्रतिबंधित संगठन के दो उग्रवादी चंदन पासवान और इंदल पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार माओवादियों की पुलिस को कई उग्रवादी घटनाओं में तलाश थी। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button