अन्तर्राष्ट्रीयअपराध

भारतीय की हत्या के आरोपी अमेरिकी किशोर को 15 वर्ष कैद

amerikiन्यूजर्सी  (एजेंसी)। न्यूजर्सी के ओल्ड ब्रिज में एक किशोर को 15 वर्ष कैद की सजा सुनाई गई है। यह किशोर वर्ष 2०1० में भारतीय मूल के अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक की हत्या का आरोपी है। जूलियन डैले अपराध के समय 16 वर्ष का था। उसे चोरी के एक असंबद्ध मामले में पांच वर्ष की सजा सुनाई गई है। दोनों मिलाकर उसे नरवध के लिए 15 वर्ष की सजा भोगनी होगी। डैले ओल्ड ब्रिज के उन पांच किशोरों में शामिल था जिनके खिलाफ दिव्येंदु सिन्हा की पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप था। 25 जून 2०1० को अपने घर के पास रात में परिवार के साथ टहलने निकले सिन्हा  उनकी पत्नी और दो बच्चों पर इन किशोरों ने हमला किया था। सिन्हा के सिर पर मारा गया था और तीन दिनों बाद उनकी अस्पताल में मौत हो गई। उनके दो बेटों को मामूली चोट आई थी  जबकि उनकी पत्नी को कोई चोट नहीं लगी थी।

Related Articles

Back to top button