फीचर्डराष्ट्रीय

भारतीय जवानों ने चीन के वॉच टावर को किया ध्वस्त

दस्तक टाइम्स/एजेंसी
chines watch towerनई दिल्ली: भारत और चीनी सेना के बीच लद्दाख में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। दोनों सेनाओं के बीच ताजा विवाद उस समय शुरू जब भारतीय सेना और इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस के जवानों ने चीनी सैनिकों द्वारा बनाए गए निगरानी टावर को ध्वस्त कर दिया। इस घटना के बाद चीन ने सीमा पर अपनी अतिरिक्त सेना तैनात कर दी है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक चीनी सेना ने गश्त लाइन के नजदीक वॉच टावर बना लिया था। भारतीय सेना और ITBP ने मिलकर टावर को उखाड़ फेंका। इसके बाद दोनों तरफ फौज की तादाद बढ़ने लगी। उत्तरी लद्दाख में स्थित बर्तसे को चीन अपना हिस्सा बताता रहा है, जबकि भारत हमेशा इसका विरोध करता आया है।
इसके पहले सेना ने कहा कि चीनी सैनिक इस साल 150 बार वास्तविक नियंत्रण रेखा पार करके इस तरफ आये और उनका भारतीय सैनिकों से 100 से अधिक बार आमना सामना हुआ और ये घटनाएं केवल चार-पांच क्षेत्रों में ही सीमित रहीं। एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा, लद्दाख क्षेत्र में इस साल वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास चीनी सेना ने भारतीय क्षेत्र में 150 बार घुसपैठ की और 100 से ज्यादा बार आमना-सामना हुआ। पिछले साल चीनी सैनिकों ने 600 बार भारतीय क्षेत्रों में घुसपैठ की थी और 350 बार भारतीय सैनिकों से उनका सामना हुआ था। 2013 में घुसपैठ की 400 और जवानों के आमना-सामना होने की 100 घटनाएं सामने आईं थीं

Related Articles

Back to top button