मनोरंजन

भारतीय नागरिकता मिलते ही अदनान सामी ने ‘असहिष्णुता’ पर दिया बड़ा बयान

adnan-sami-568779f8b8f08_lपाकिस्तानी गायक अदनान सामी ने भारतीय नागरिकता के मिलते ही आज खुलकर असहिष्णुता पर बयान दिए। उन्होंने कहा कि भारत में कोई असहिष्णुता नही है।केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजीजू से नागरिकता प्रमाणपत्र हासिल करने के बाद सामी ने अपना प्रसिद्ध गाना ‘तेरी उंची शान है मौला… मुझको भी लिफ्ट करा दे’ गाया।

इस बीच जब उनसे बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान और आमिर खान द्वारा दिए असहिष्णुता के बारे में पूछा गया तो अदनान इसे महज अपनी उनकी राय बताते हुए कहा ‘सभी को अपनी राय देने का पूरा हक है और उनका बयान शायद उनके अनुभव पर आधारित हो’।

अदनान ने कहा अगर असहिष्णुता होती तो मैं भारतीय नागरिकता नही लेता। उन्होंने कहा कि, भारत में मुझे कभी असहिष्णुता महसूस नहीं हुई है। और भारतीय नागरिक बनकर मैं बहुत खुश हैं और सरकार के प्रति आभारी भी हूं।

जब उनसे पूछा गया कि वह भारतीय नागरिक बनकर कैसा महसूस कर रहे हैं, सामी ने कहा कि कोई फर्क नहीं आया है क्योंकि बिरयानी दोनों देशों में एक जैसी है और “मुझे तो पाकिस्तान और भारत दोनों ही देशों में प्रचुर बिरयानी मिली है।”

आपको बता दे कि सामी 13 मार्च, 2001 को पर्यटक वीजा पर पहली बार भारत आए थे। भारतीय उच्चायोग ने उनका वीजा एक साल की वैधता के साथ जारी किया था। जिसे बाद में समय के साथ बढाया गया।

उनके पाकिस्तानी पासपोर्ट की समय अवधि  27 मई, 2010 को समाप्त हो गई थी जिसे बाद में पाकिस्तान सरकार ने नवीनीकृत नहीं किया था। उसके बाद उन्होंने भारत सरकार से अपने ठहराव को मानवीय आधार पर कानूनसम्मत बनाने के लिए अनुरोध किया था।

Related Articles

Back to top button