अन्तर्राष्ट्रीय

भारतीय सामग्री परोसने पर पाकिस्तानी चैनलों पर जुर्माना

p4इस्लामाबाद (एजेंसी)। पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथारिटी (पीईएमआरए) ने अधिक भारतीय सामग्री प्रसारित करने पर 1० पाकिस्तानी चैनलों पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना किया है। एक मीडिया रिपोर्ट में सोमवार को यह जानकारी दी गई है। समाचार पत्र द न्यूज इंटरनेशनल ने खबर दी है कि देश के सूचना  प्रसारण और राष्ट्रीय विरासत मंत्रालय के दस्तावेज के अनुसार चैनलों ने तय सीमा से अधिक भारतीय सामग्री का प्रसारण करके आचार संहिता का उल्लंघन किया है। पीईएमआरए निरंतर इस बात की निगरानी करता रहता है कि चैनल विज्ञापनों और आचार संहिता का पालन करते हैं या नहीं। खबर में कहा गया है कि देश के निजी चैनलों को केवल 1० प्रतिशत विदेशी सामग्री दिखाने की छूट है। इस 1० प्रतिशत का केवल 6० प्रतिशत यानी पूरी सामग्री का केवल छह प्रतिशत ही भारतीय हो सकता है। शेष विदेशी सामग्री अंगे्रजी हो सकती है। सरकार ने 1० चैनलों पर 1०-1० लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

Related Articles

Back to top button