पर्यटन

भारत की इन रोमांटिक जगहों पर मनाइए अपना वैलेंटाइन्स डे, हमेशा रहेगा याद

Valentines Day 2020: वैलेंटाइन वीक हर प्यार करने के लिए खास होता है। इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए लोग तरह-तरह के जतन करते हैं। कोई रोमांटिक डेट प्लान करता है तो कोई पार्टनर को गिफ्ट देता है। ऐसे में अगर आपने कभी तक कुछ प्लान नहीं किया तो हम आपको कुछ ऐसी रोमांटिक डेस्टीनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाकर आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील करा सकते हैं। आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में।

लैंसडाउन:

हवाओं में प्यार और खूबसूरत प्राकृतिक नजारों से भरपूर अगर कोई जगह है तो वो है लैंसडाउन। उत्तराखंड में बसी ये जगह बेहद शांत और खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस है। यहां मनमोहक खूबसूरती आपका मन मोह लेंगी और आपके साथी का दिल जीत लेंगी। अब तक जो बात उन्होंने अपने दिल में छिपा रखी थी, वो आपसे कह देंगे।

आगरा:

प्यार का प्रतीक कहा जाने वाला ताजमहल को देखने के लिए देश ही नहीं पूरी दुनिया से लोग आते हैं। इसकी खूबसूरती को पार्टनर के साथ निहारना एक अलग ही अहसास से भर देता है। इसलिए यहां घूमना भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आप यहां भी पार्टनर को सरप्राइज देने आ सकते हैं।

केरल:

पार्टनर के साथ सुकून का वक्त बिताने के लिए केरल बहुत अच्छा ऑप्शन है। यहां मुन्नार की प्राकृतिक खूबसूरती आपका मान मोह लेगी। इसका बहुत ही खूबसूरत दृश्य पहाड़ी ढलानों से दिखता है, जो हरी चाय के खेतों से लगभग 80,000 मील की दूरी तक फैले हुए हैं। इसके अलावा यहां थेककडी,कोवलम, कुमारकोम जैसी जगहें भी घूमना एक बेहतर विकल्प है।

धर्मशाला:

हिमाचल प्रदेश तो वैसे ही टूरिस्ट स्टेट है। यहां शिमला के साथ ही कुल्लू और मनाली जैसी खूबसूरत जगहें हैं। बावजूद इसके यहां धर्मशाला घूमना आपके लिए एक यादगार अनभुव हो सकता है। यहां की वादियां आपको किसी स्वर्ग से कम नहीं लगेंगी। कम बजट ये बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

ऋषिकेश:

अपने प्यार के साथ वक्त बिताने के लिए ऋषिकेश भी एक अच्छा विकल्प है। उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में बसी ये जगह इतनी खूबसूरत है कि हर किसी को अपना दीवाना बना लेती है। ऐसे में अगर यहां आपका पार्टनर आपके साथ हो तब तो चार चांद लग जाएंगे। इसलिए ये जगह भी बेहतर हो सकती है।

Related Articles

Back to top button