राष्ट्रीय

भारत की इस बेटी पर आपको भी होगा गर्व!

geetनई दिल्ली: देश की उभरती व्हीलचेयर स्टार गीत पर आपको भी नाज होगा। बिना पैरों के डांस करने वाली गीत को अब बॉलीवुड में अपना ड्रीम जॉब करने का मौका मिल रहा है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली गीत की जिंदगी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। वे ऐसे लोगों के लिए प्रेरणा हैं, जो किसी शारीरिक अक्षमता के कारण निराश हैं। दरअसल, गीत 10 साल की थीं, जब एक हादसे में उसने अपने पैर खो दिए थे। आंख खुली तो खुद को अस्पताल में पाया। उसे पता चला कि अब वह जिंदगी भर खड़ी नहीं हो सकती थीं। उसे लकवा मार गया था। गीत कहती हैं उस समय तो वह डिप्रेशन में चली गई। गीत को लगता था कि वे व्हीलचेयर पर बैठकर एक्टिंग नहीं कर सकती हैं। बाद में उन्होंने अपनी बहन के कहने पर टैलेंट शो इंडियाज बेस्ट सिने स्टार की खोज में ऑडिशन दिया। उनकी खुशी का ठिकाना तब नहीं रहा जब उन्हें इस शो के लिए सिलेक्ट किया गया और वे पूरे देश में चर्चित हो गईं।
अब गीत यूट्यूब और फेसबुक जैसी सोशल साइट्स पर काफी सक्रिय हैं। उनके फेसबुक अकाउंट को साढ़े तीन माह में ही करीब 13 लाख लोगों ने लाइक किया है। अब वे महिलाओं के मुद्दों पर एक वीडियो बना रही हैं और दक्षिण के टीवी शो डायरेक्टर से इसके लिए बात चल रही है। गीत द ऑरफेनेज प्रोजेक्ट नाम के एनजीओ को भी चलाती हैं, जो अनाथ और निराश्रितों की मदद करता है। गीत बताती हैं कि अब उन्होंने अपनी एक्टिंग के कुछ वीडियोज बनाने शुरू किए हैं, जिसे वे मुंबई जाकर बड़े निर्माता-निर्देशकों के साथ शेयर करेंगी ताकि बड़ी स्क्रीन पर आने का उनका सपना जल्द पूरा हो सके।

Related Articles

Back to top button