उत्तर प्रदेशलखनऊ

भारत सरकार की नेशनल निबन्ध प्रतियोगिता में सीएमएस छात्रा को 25,000/- का नकद पुरस्कार

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की कक्षा-9 की छात्रा अनुष्का त्रिवेदी ने भारत सरकार के जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित जोनल स्तरीय नेशनल निबन्ध प्रतियोगिता में रूपये 25,000/- का द्वितीय पुरस्कार अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता जल संरक्षण एवं प्रदूषण विषय पर आयोजित हुई, जिसमें सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने उत्तर प्रदेश, बिहार तथा झारखण्ड के हजारों प्रतिभागियों के बीच अपने रचनात्मक व सारगर्भित लेखन की छाप छोड़ी, साथ ही इस बात को भी रेखांकित किया कि सी.एम.एस. छात्र पर्यावरण सरंक्षण, जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण व अन्य सामाजिक सरोकरों के प्रति सचेत, जागरूक एवं प्रतिबद्ध है। अपने लेखन में अनुष्का ने वर्षा जल के संरक्षण, प्रबन्धन एवं उसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए इस दिशा में सामूहिक भागीदारी हेतु प्रेरित किया। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने दी है।

Related Articles

Back to top button