उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राजनीतिराज्यराष्ट्रीय

भिलाई संयंत्र में दुर्घटना पर इस्पात मंत्री ने व्यक्त किया दुख,हर संभव मदद का भरोसा

नई दिल्ली : इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए केंद्रीय स्टील मंत्री चौधरी बीरेन्दर सिंह ने इस्पात राज्य मंत्री विष्णुदेव साय, इस्पात सचिव बिनॉय कुमार और सेल के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी को भिलाई रवाना कर हालात का जायजा लेने को कहा है। उन्होंने दुर्घटना से प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद मुहैया करने को भी बोल| है|इस्पात मंत्रालय के अनुसार चौधरी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। मंत्रालय का कहना है,कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों को पर्याप्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। साथ ही प्रभावित परिवारों को सेल सभी तरह की सहायता उपलब्ध करा रहा है।

Related Articles

Back to top button