जीवनशैली

भुने हुए लहसुन हैं बहुत फायदेमंद, जानकर हैरान रह जायेंगे आप भी

खाने में अगर लहसुन का तड़का लग जाए तो हर सब्जी का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। लहसुन को न केवल खाने में बल्कि सेहत के तौर पर भी काफी फायदेमंद कहा गया है लेकिन साबुत लहसुन की अपेक्षा भुना हुआ लहसुन सेहत के लिए ज्यादा लाभदायक होता है खासतौर पर पुरुषों के लिए। तो चलिए आपको बताते हैं कि भुना हुआ लहसुन खाने से मर्दों को क्या फायदे होते हैं। 

भुने हुए लहसुन हैं बहुत फायदेमंद, जानकर हैरान रह जायेंगे आप भी

बढ़ता है स्टैमिना

भुना हुआ लहसुन सेहत के लिए अच्छा माना गया है। इसमें लिसिन होता है जो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को सही रखता है। 

दांतों के दर्द में आराम

अगर दांतों में दर्द हो तो लहुसन अच्छा उपाय है। भुने हुए लहसुन को पीसकर दांतों पर रख लें ऐसा करने से आराम मिलेगा। लहसुन में एंटी बैक्टीरियल तत्व होते हैं जो दांत पर सीधा असर डालता है। 

हॉर्मोंस को करता है बैलेंस

लहसुन में ऐलीसिन होता है जो मर्दों के सेक्स हॉर्मोन को संतुलित करने में मदद करता है। 

पेट के रोगों से रखता है दूर

भुना हुआ लहसुन पेट संबंधी बीमारियों से भी बचाव करता है। रोजाना भुना हुआ लहसुन खाने से सीने में जलन के अलावा पेट की बीमारियों से भी बचाव करता है।

बढ़ाता है रोग प्रतिरोधक क्षमता

भुना हुआ लहसुन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल तत्व होते हैं जो न केवल ठंड से बचाता है बल्कि थकान दूर भगाने का भी काम करता है। 

Related Articles

Back to top button