फीचर्डराष्ट्रीय

भ्रष्टाचार मुद्दे पर प्रधानमंत्री बन गए ‘‘मौनेंद्र मोदी’’

silent modiमुंबई: माकपा नेता सीताराम येचुरी ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अपनी ‘‘चुप्पी’’ की वजह से ‘मौनेंद्र मोदी’ बन गए हैं। उन्होंने दावा किया कि संसद में गतिरोध तोडऩे के लिए सोमवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के एजेंडे के बारे में भाजपा ने उन्हें अवगत नहीं कराया था। माकपा महासचिव ने संसद में जारी गतिरोध के लिए भाजपा को जिमेदार बताया। येचुरी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ‘‘बांटने वाली राजनीति’’ में शामिल है और ‘‘गरीब विरोधी नीतियां’’ अपना रही है। उन्होंने दक्षिण मुंबई स्थित आजाद मैदान में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘महाराष्ट्र में भाजपा नीत सरकार, केंद्र सरकार जैसी ही नीतियां अपना रही है।’’

Related Articles

Back to top button