अद्धयात्म
मंगलवार को इस समय रहेगा अशुभ योग, न शुरू करें नए काम
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2016/01/0-1446460593.jpg)
1
2 जनवरी 2016 को मंगलवार है। इस दिन शुभ वि.सं.: 2072, संवत्सर नाम: कीलक, अयन: उत्तर, शाके: 1937, हिजरी: 1437, मु.मास: रवि-उलसानी-1, ऋतु: शिशिर, मास: पौष, पक्ष: शुक्ल है।
![0-1446460593](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2016/01/0-1446460593-300x225.jpg)
शुभ तिथि
तृतीया जया संज्ञक तिथि अन्तरात्रि 2.06 तक, तदन्तर चतुर्थी रिक्ता संज्ञक तिथि प्रारम्भ हो जाएगी।
नक्षत्र
श्रवण नक्षत्र प्रात: 7.55 तक, तदुपरान्त धनिष्ठा अन्तरात्रि अगले दिन सूर्योदय पूर्व प्रात: 3.40 तक रहेगा।
योग
सिद्धि नामक नैसर्गिक शुभ योग अन्त रात्रि 4.15 तक, तदुपरान्त व्यतिपात नामक नैसर्गिक अशुभ योग रहेगा। व्यतिपात नामक योग की सम्पूर्ण घटियां शुभ कार्यों में त्याज्य हैं।
विशिष्ट योग
राजयोग नामक शुभ योग प्रात: 7.55 से अन्तरात्रि 2.06 तक तथा दोष समूह नाशक रवियोग अन्तरात्रि सूर्योदय पूर्व प्रात: 6.40 से।
करण
तैतिल नामकरण अपराह्न 3.05 तक, तदन्तर गरादि करण रहेंगे।
चंद्रमा
सायं 7.18 तक कुंभ राशि में, इसके बाद मीन राशि में रहेगा।
व्रतोत्सव
श्री यतीन्द्र सुरीश्वर पुण्य त्रिस्तुतिक (जैन), स्वामी विवेकानन्द जयंती तथा पंचक प्रारम्भ सायं 7.18 से।
शुभ मुहूर्त
उक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार मंगलवार को धनिष्ठा नक्षत्र में हलप्रवहण का शुभ मुहूर्त है। अन्य किसी शुभ व मांगलिक कार्यादि के शुभ व शुद्ध मुहूर्त नहीं हैं।
वारकृत्य कार्य
मंगलवार को सामान्यत: तीक्ष्ण व उग्र कार्य, साहसिक कार्य, धातु संबंधी कार्य करने योग्य हैं। शुभ कार्य वर्जित हैं।