अन्तर्राष्ट्रीय

मंडेला के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे बान

nlसंयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने कहा कि इस समय पेरिस दौरे पर पहुंचे महासचिव रविवार को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होंगे और मंगलवार को मंडेला के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को 95 वर्ष की अवस्था में मंडेला का निधन हो गया। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा  उनकी पत्नी मिशेल ओबामा और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर  बिल क्लिंटन और जॉर्ज बुश भी मंडेला के अंतिम संस्कार में शामिल होने दक्षिण अफ्रीका जाएंगे। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने घोषणा की कि सरकार मंडेला का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार 15 दिसंबर को करेगी। संयुक्त राष्ट्र की 193 सदस्यीय महासभा और 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद ने मंडेला के सम्मान में मौन रखा था।

 

Related Articles

Back to top button