नागपुर में होगा निसर्ग पर्यटन विकास मंडल का मुख्यालय
राज्य में वनक्षेत्र आधारित निसर्ग पर्यटन को गति देने के लिए महाराष्ट्र निसर्ग पर्यटन विकास मंडल की स्थापना की जाएगी। इसका मुख्यालय नागपुर में होगा। मंडल के तहत 48 अभ्यारण, 6 राष्ट्रीय उद्यान और 4 संवर्धन आरक्षित क्षेत्र निसर्ग पर्यटन को बढ़ावा देंगे। इसके लिए नियामक व कार्यकारी मंडल की स्थापना की जाएगी। नियामक मंडल के अध्यक्ष वनमंत्री सुधीर मुनगंटीवार होंगे। कार्यकारी समिति के अध्यक्ष मुख्य वनसंरक्षक, नागपुर (वनबल प्रमुख) होंगे।