अद्धयात्म

मकर संक्रांति: जरूर करें ये उपाय, दूर हो जाएंगे जीवन के दुख-दोष

arghya1-1452677024कर संक्रांति से सूर्यदेव उत्तरायण हो जाते हैं। ज्योतिष की दृष्टि से भी यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है। सूर्यदेव की उपासना और उनके तेज को संचित करने के लिए मकर संक्रांति खास दिन है। अगर इस दिन कुछ खास उपाय किए जाएं तो उनसे न केवल जीवन की समस्याएं दूर होती हैं, बल्कि सुप्त भाग्य का भी उदय होता है। जानिए ऐसे ही कुछ आसान उपाय जो मकर संक्रांति के दिन करने से दुख-दोषों का निवारण कर सकते हैं।

अगर किसी के जीवन में बार-बार दुर्घटनाएं हो रही हैं, स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता या वाहन-यंत्रों आदि से चोट लग रही है तो मकर संक्रांति के दिन एक आसान-सा उपाय करने से इन बाधाओं का निवारण हो जाएगा। इस दिन प्रात: स्नान आदि करने के पश्चात देवी दुर्गा की आराधना करें और दुर्गासप्तशती का पाठ करें। मां भगवाती की कृपा से आप जीवन में उक्त दुर्घटनाओं और चोट आदि से सुरक्षित रहेंगे। आगे पढि़ए, कैसे दूर करें रोजगार की बाधाएं…

अगर किसी का व्यवसाय ठीक नहीं चल रहा है या अत्यधिक हानि हो रही है तो उसे मकर संक्रांति के दिन एक उपाय करना चाहिए। मकर संक्रांति के दिन तांबे का एक सिक्का लेकर आएं। दोपहर को दुकान या कारोबार के स्थान पर वह सिक्का लेकर जाएं और तराजू या मुख्य जगह के ऊपर से सात बार फेरें। उसे उसे एक छोटे लाल कपड़े में लपेटें और अपने इष्टदेव से प्रार्थना करें। सूर्यास्त के समय इस सिक्के को कपड़े के साथ ही किसी सूखे कुएं या बावड़ी आदि में डाल देना चाहिए। अगर ऐसा संभव न हो तो बहते जल में प्रवाहित कर देना चाहिए। इससे व्यापार के विभिन्न संकट दूर हो जाते हैं।

चूंकि मकर संक्रांति सूर्यदेव को समर्पित पर्व है, इसलिए इस दिन सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। अर्घ्य तांबे के लोटे से दें तो उत्तम है। जल में कुमकुम तथा लाल पुष्प डालने से शुभ फल मिलता है क्योंकि लाल सूर्यदेव का रंग है। यह ऊर्जा का भी प्रतीक है। सूर्य को अर्घ्य देते समय इस मंत्र का जाप करें- ऊं घृणि सूर्याय नम:। इससे भाग्योदय के मार्ग में आने वाले संकट दूर हो जाते हैं। अगर कुंडली में सूर्य का दोष हो तो उसका भी निवारण हो जाता है।

मकर संक्रांति के दिन सूर्य यंत्र की स्थापना भी बहुत लाभदायक और शुभ होती है। इससे भी कुंडली के दोष दूर होते हैं। सूर्य यंत्र के दर्शन करने से आरोग्य एवं सौभाग्य की प्राप्ति होती है। यंत्र स्थापना से पूर्व सूर्य को अर्घ्य दें और गौ की सेवा करें। इसके अलावा मकर संक्रांति के दिन दान भी करने चाहिए। दान से भी जीवन के संकट दूर होते हैं। दान मनुष्य को विभिन्न अभाव और शोक से मुक्ति दिलाता है।

Related Articles

Back to top button