टॉप न्यूज़फीचर्डराजनीतिराज्य

मणिपुर में आई कांग्रेस पर नई मुसीबत

congress-56bb5cc5b506e_lएजेन्सी/इंफाल।मणिपुर के मंत्रियों ने मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह को चेताया है कि अगर उन्होंने असंतुष्ट विधायकों को संतुष्ट करने के लिए किसी भी मंत्री को हटाया तो सभी सामूहिक इस्तीफा दे देंगे। मंत्रियों ने इंफाल में अपनी एक बैठक में यह फैसला लिया और इससे मुख्यमंत्री को इससे अवगत कराया। मंत्रियों की ओर से मिली यह चेतावनी मुख्यमंत्री इबोबी के सामने एक नई समस्या बनी है।

मणिपुर कांग्रेस उपाध्यक्ष का इस्तीफा

गुरुवार रात यह नया संकट सामने आने के बाद इबोबी ने शुक्रवार का अपना दिल्ली दौरा रद्द कर दिया। उन्हें उन मंत्रियों की एक सूची देने नई दिल्ली जाना था, जिन्हें हटाकर नए चेहरों को शामिल किया जाएगा। इस बीच पर्वतीय क्षेत्र समिति के अध्यक्ष चार्लटोलियन एमो ने मणिपुर कांग्रेस इकाई के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

मणि‍पुर के इतिहास में पहली बार ऐसी मांग

गैखंगम को हटाकर उनकी जगह टीएन हाओकिप को मणिपुर कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने से एमो खफा हैं। असंतुष्ट विधायक अपनी इस मांग पर अड़े हुए हैं कि 12 में से एक (मुख्यमंत्री) को छोड़कर बाकी 11 को मंत्री पद से हटाया जाए। ऐसी मांग मणिपुर के इतिहास में पहली बार उठाई गई है। एक असंतुष्ट विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री जिसे भी नया मंत्री बनाएंगे, उन्हें उसमें कोई आपत्ति नहीं होगी।

Related Articles

Back to top button