टॉप न्यूज़राष्ट्रीय

मणिपुुुर में 23 वर्षीय महिला कोरोना वायरस से पीड़ित, अब तक अछूता था नॉर्थ-ईस्‍ट

इंफाल: मणिपुर में एक 23 वर्षीय महिला का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है, वह ब्रिटेन से यात्रा कर के आई थीं। अब तक देश का उत्‍तर पूर्व हिस्‍सा इस संक्रामक रोग से अछूता था। बता दें कि 24 मार्च 2020 सुबह 8.45 बजे तक देश में कुल संक्रमण का आंकड़ा भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमित मरीजों की संख्या 492 हो गई है।

इंफाल के जवाहर लाल नेहरु इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (JNIMS) में इलाज के लिए भर्ती पीड़ित महिला हाल में ही ब्रिटेन से लौटी है। पीड़ित इंफाल पश्‍चिम में थांगमेबंद (Thangmeiband) की रहने वाली है। सोमवार को मणिपुर सरकार ने राज्‍य भर में लॉक डाउन का ऐलान किया जो 31 मार्च तक रहेगा। यह ऐलान नए कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए एहतियातन किया गया है।

लॉक डाउन में केवल अत्‍यंत जरूरी सेवाओं को ही छूट दी गई है। सरकार ने दो अस्‍पतालों में आइसोलेशन वार्ड का गठन किया है। ये अस्‍पताल हैं- Regional Institute of Medical Sciences (RIMS) और JNIMS। राज्‍य सरकार ने लोगों को होम क्‍वारंटाइन के आदेश को फॉलो करने व इसके किसी भी लक्षण को न छिपाने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button