![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2017/05/168926505_a480e25d0e_z-640x400.jpg)
अपने पूरे दिन की थकान अगर आप भी एक गिलास गन्ने का रस पीकर मिटाते हैं तो थोड़ा सावधान हो जाइए। वैसे तो गन्ने का रस एक गुणकारी पेय है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नेशियम और फॉस्फोरस जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। साथ ही गन्ने का रस शरीर में खून के बहाव को भी ठीक रखता है।
ये भी पढ़ें: सेहत के लिए फायदेमंद होता है हरी सब्जियों का जूस
बावजूद इसमें व्याप्त इतने गुणों के ये जूस कुछ लोगों के लिए खतरे की निशानी है। इसका सेवन उनकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
अगर आप बलगम या खांसी से परेशान हैं तो आपको गन्ने के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके शरीर में कफ की समस्या और बढ़ जाएगी।
ये भी पढ़ें: संजीवनी बूटी का नाम दिया है एलोवेरा, जानिए क्या है फायदे
अगर आपके पेट में कीड़े हैं या फिर आप पेट से जुड़ी किसी और परेशानी का सामना कर रहे हैं तो भी गन्ने का रस आपके लिए नहीं है।
अगर आपका वजन ज्यादा है तो भी आपको गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए। गन्ने के जूस में काफी मात्रा में कैलोरिज और शुगर होती है जो हमारे शरीर के लिए नुकसानदेह है।