राजनीतिराष्ट्रीय

ममता के मंत्रिमंडल में 2 नए चेहरे

mmtaकोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को अपने मंत्रिमंडल में दो नए मंत्रियों को शामिल किया और एक राज्यमंत्री का दर्जा बढ़ाकर उन्हें स्वतंत्र प्रभार दिया गया है।  उत्तर बंगाल के कूच बिहार जिले के मठबंगा विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनय कृष्ण बर्मन अब वन मंत्री बनाए गए हैं। वह हितेन बर्मन के स्थान पर मंत्री बने हैं जिन्होंने खराब स्वास्थ्य के कारण इस्तीफा दिया है। बहरहाल  राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सही ढंग से काम नहीं कर पाने के कारण हितेन को हटाया गया है। कोलकाता के श्यामपुकुर से विधायक शशि पांजा को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का दर्जा दिया गया है। उन्हें महिला और बाल कल्याण विभाग दिया गया है। कुटीर और लघु उद्योग मंत्री स्वपन देबनाथ को स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। उन्हें इसके साथ ही पशुपालन विभाग का भी दायित्व सौंपा गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि इन तीनों को राजभवन में राज्यपाल एम.के.नारायणन ने शपथ दिलाई। इस मौके पर वरिष्ठ मंत्री और प्रमुख नौकरशाह भी उपस्थित थे। गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष बिमल गुरुंग ने भी गोरखालैंड प्रादेशिक प्रशासन (जीटीए) के मुख्य कार्यकारी की शपथ ली। गोरखालैंड राज्य की मांग के लिए आंदोलन चलाने के दौरान गुरुंग ने स्वायत्त पहाड़ी परिषद के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था।

Related Articles

Back to top button