उत्तर प्रदेशब्रेकिंग

लखनऊ: ममता के 11 सेनेटाईजेशन रथ, कोविड विजय का प्रशस्त कर रहे पथ : बृजेश पाठक

लखनऊ। लाचारों केलिए देवदूत बनी ममता चैरीटेबल ट्रस्ट कोविड विजय हेतु पिछले एक सप्ताह से 11 सेनेटाइजेशन रथों (वाहन) के साथ लखनऊ में सम्पूर्ण शहर कोविड मुक्त सेनेटाईजेशन महाअभियान चला रही है। जिसमे कोविड जनजागरण,सहायता और सेनेटाइज करना शामिल है।

लखनऊ के 1090 चैराहे पर महाअभियान के समापन अवसर पर प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि ममता ट्रस्ट कोविड विजय का लगातार मार्ग प्रशस्त कर रही है। 11 सेनेटाइजेशन रथ पूरे शहर को कोविड मुक्त बना रहे है। इस अवसर पर ममता चैरीटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव मिश्रा ने बताया कि कोविड जैसी खतरनाक वैश्विक महामारी पर विजय प्राप्त करने की दिशा में हम सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे है। शीघ्र ही हम कोविड पर विजय प्रप्त कर लेंगे।

उन्होंने मुख्य अतिथि सहित सभी सहयोगियों का आभार ब्यक्त किया। जानकारी देते हुए संरक्षक ट्रस्टी डॉ राजेश शुक्ला ने बताया कि दूसरी लहर में दवाई,कोविड किट, मास्क सेनटाइजर, भोजन, वस्त्र, के साथ ऑक्सीजन, नेबुलाइजर, वेपोराइजर, भी उपलब्ध कराया गया है। साथ ही पूरे शहर को पूर्ण संक्रमण मुक्त रखने के लिये सेनेटाइज करने के लिय 11 रथ चलवाकर कोने कोने को कोविड मुक्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

आज ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पूरे लखनऊ मे सैनिटाईजेशन के महाभियान के अंतर्गत ऐशबाग लकड़ी मंडी एवं तिलक नगर क्षेत्र मे सैनिटाइजेशन करवाया गया। सैनिटाइजेशन अभियान में देवाशीष देव (मीडिया प्रभारी) , प्रांशु मिश्रा, गौरव पांडे, सुरेश मिश्रा, शिवम मिश्रा, अभिषेक यादव, राहुल तिवारी,बृजेश पांडे, पप्पू शुक्ला , अनिल पांडे, हिमांशु कौल,मुन्ना तिवारी एवं ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के सैकड़ों स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button