मनोरंजन
मलाइका अरोड़ा ये लुक देख हैरान हुए ट्रोलर्स बोले- चमत्कार ही हो गया
![मलाइका अरोड़ा ये लुक देख हैरान हुए ट्रोलर्स बोले- चमत्कार ही हो गया](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2019/01/malaika.jpg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का भले ही फिल्मी करियर अच्छा न रहा हो, लेकिन अपने फैशनेबल और स्टाइलिश ड्रेसिंग सेंस के चलते वह हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वह हर आउटफिट को बखूबी और कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती हैं। जब बात स्टाइल की हो तो कोई उनसे जीत नहीं सकता। फिर चाहे जिम लुक हो या रेड कार्पेट लुक, मलाइका हमेशा अपने स्टाइल स्टेटमेंट के चलते छा जाती हैं।
![मलाइका अरोड़ा ये लुक देख हैरान हुए ट्रोलर्स बोले- चमत्कार ही हो गया](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2019/01/malaika.jpg)
मलाइका का इन दिनों एक लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहद एलिगेंट लग रही हैं। मलाइका की ये तस्वीरें देख उनके फैंस हैरान हो गए हैं। दरअसल, उन्होंने रेड कलर की साड़ी पहनी है, जो Misha Lakhani के कलेक्शन से है।
मलाइका ने अपने इस लुक को लाइट मेकअप के साथ मेसी बन बनाकर पूरा किया है। साड़ी के साथ उन्होंने गले में लॉन्ग लेंथ का सिल्वर नेकलेस पहना है जो उन पर काफी फब रहा है। मलाइका को इस लुक के लिए Maneka Harisinghani ने स्टाइल किया है।
मलाइका की इन तस्वीरों पर लोगों ने कमेंट की लाइन लगा दी है। फैंस को उनका यह लुक बहुत पसंद आया। लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- मैम आपने तो चमत्कार ही कर दिया। एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया- अर्जुन सर को आपका यह लुक पक्का पसंद आएगा।
बता दें, मलाइका पिछले काफी समय से अर्जुन कपूर संग अफेयर को लेकर खबरों में हैं। धीरे-धीरे दोनों अपने रिलेशन को खुलकर दुनिया के सामने ला रहे हैं। अक्सर दोनों साथ में पार्टी करते और डेट पर जाते दिखते हैं।