अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्डब्रेकिंगराजनीति

मलेशिया में दुनिया के सबसे उम्रदराज प्रधानमंत्री 92 साल के महातिर मोहम्मद से मिले नरेंद्र मोदी

कुआलालंपुर : नरेंद्र मोदी तीन देशों के दौरे के तहत मलेशिया से सिंगापुर रवाना हो गए हैं। मलेशिया में वे 92 साल के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद से मिले। मोहम्मद दुनिया के सबसे उम्रदराज प्रधानमंत्री हैं। दोनों नेताओं के बीच व्यापार और निवेश के अलावा द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी दूसरी बार मलेशिया पहुंचे थे। पहली बार 2015 में गए थे। इससे पहले मंगलवार को मोदी इंडोनेशिया पहुंचे थे। वहां दोनों देशों के बीच 15 करार हुए थे। वहीँ मलेशिया में 10 मई को महातिर की अगुआई वाली पकतन हरपन पार्टी ने बारिसन नेशनल पार्टी को हराया था। बारिसन नेशनल पार्टी ब्रिटेन से आजादी मिलने बाद बीते 61 साल से मलेशिया में काबिज थी। नरेंद्र मोदी बुधवार को इंडोनेशिया में इस्तिकलाल मस्जिद और सेंट्रल जकार्ता में रथ पर सवार अर्जुन की मूर्ति देखने पहुंचे थे। 1978 में बनी इस्तिकलाल मस्जिद दक्षिण-पूर्व एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद है। इस्तिकलाल का मतलब होता है आजादी। इंडोनेशिया की सांस्कृतिक विविधता का पता इसी बात से चलता है कि इस मस्जिद को एक ईसाई आर्किटेक्ट फ्रेडरिक सिलाबान ने डिजाइन किया था। इस्तिकलाल मस्जिद जाने का बाद मोदी, विदोदो के साथ अर्जुन का रथ देखने पहुंचे। महाभारत के युद्ध में भगवान कृष्ण अर्जुन के सारथी बने थे। एक चट्टान पर बनी कलाकृति में कृष्ण-अर्जुन को इसी रूप में दिखाया गया है। अर्जुन के रथ में 8 घोड़े जुते हुए हैं, जावा के दर्शन के मुताबिक इन्हें अष्टव्रत नाम दिया गया है। ये आठ घोड़े किस्मा (धरती), सूर्य, अग्नि, कार्तिक (तारे), वरुण (जल का देवता), समीरन (वायु), तीर्त (बारिश) और केंद्रा (महीने) का प्रतीक हैं। इस कलाकृति को 1987 में बनाया गया था।

Related Articles

Back to top button