ज्ञान भंडार

महंगाई के मुद्दे पर नरेंद्र मोदी के समर्थन में आए लालू , जानिए क्या कहा

lalu-prasad-yadav_1457271492महंगाई के मुद्दे पर हमेशा केंद्र सरकार को घेरने वाले राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पेट्रोल के दाम में हुई बढ़ोतरी पर मोदी सरकार का बचाव किया है। लालू ने कहा कि इसमें केंद्र सरकार अब क्या करेगी। दुनिया में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढे़ंगे तो यहां भी उसका असर पडे़गा। 
यह हम सब जानते हैं कि जितनी खपत है, उतना उत्पादन नहीं हो पा रहा है। आज पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ना और घटना अंतरराष्ट्रीय बाजार के हाथ में है, सरकार की भूमिका बहुत नहीं बची है। इसमें कोई सरकार क्या करेगी। पेट्रोल-डीजल पर कई तरह के एक्साइज ड्यूटी और टैक्स लगाने होते हैं। 

ऐसे में केंद्र सरकार कितनी सब्सिडी देगी। कच्चे तेल के दाम गिरेंगे तो यहां भी कम हो जाएंगे। राजनीतिक गलियारे में लालू के इस बयान को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर लालू का केंद्र को समर्थन देना चौंकाने वाला है। अक्सर महंगाई को लेकर पीएम मोदी पर वार करने वाले लालू के रुख में आयी कमी का लोग विश्लेषण करने में जुट गए हैं।

 
 

Related Articles

Back to top button