अपराध

महाराष्ट्र में बस और ट्रक की भिड़ंत, 8 लोगों की मौत

अहमदनगर (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के पुणे-औरंगाबाद राजमार्ग पर एक निजी बस की ट्रक से टक्कर में लोगों की मौत हो गई। अहमदनगर पुलिस नियंत्रण अधिकारी रियाद ईनामदार ने बताया कि दुर्घटना तडक़े 5.20 बजे उस दौरान हुई जब तेज रफ्तार बस औरंगाबाद से पुणे जा रही थी। बस जैसे ही वादेगाव्हां इलाके में पहुंची इसका अचानक नियंत्रण खो गया और वह राजमार्ग के किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। रियाद ने बताया कि आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बस में सवार दर्जनों लोग घायल हो गए जिन्हें शिरूर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button