वैसे तो दुनिया में खूबसूरत लोगों की कमी नहीं लेकिन कुछ देशों को खासतौर से खूबसूरती के लिए ही जाना जाता है। इन देशों की ज्यादातर महिलाएं खूबसूरत हैं। जिसका अंदाजा हर साल होने वाले मिस यूनिवर्स जैसे ब्यूटी कॉन्टेस्ट से लगाया जा सकता है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड फिल्मों तक के लिए लोग इन देशों में आकर टैलेंट सर्च करते हैं। खास बात यहां कि यह है कि यहां की महिलाएं सिर्फ खूबसूरती में ही नहीं फैशन के मामले में भी बहुत आगे हैं। आइए जानते हैं इन देशों के बारे में।
वेनेजुएला
खूबसूरत लोगों वाले देशों की लिस्ट में वेनेजुएला का नंबर सबसे टॉप पर है। मिस यूनिवर्स और मिस वर्ल्ड जैसे खिताबों को जितने वाली ज्यादातर महिलाएं वेनेजुएला से रही हैं। यहां की खूबसूरती को भगवान की देन(गॉड गिफ्टेड) कहा जाता है। खूबसूरती के साथ-साथ यहां की महिलाओं को परफेक्ट बॉडी और शॉर्प फीचर भी कुदरत ने दिया है।
इंडिया
खूबसूरत महिलाओं वाले देश में इंडिया दूसरे नंबर पर है। यहां अलग-अलग रंगों और तीखे नैन-नक्श वाली खूबसूरत महिलाएं देखी जा सकती हैं। गोरे, सांवले से लेकर डस्की ब्यूटी वाले इस देश की महिलाएं भी कई सारे ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेने के साथ उन्हें जीत भी चुकी हैं।
फ्रांस
फ्रेंच महिलाओं को खासतौर से उनके एटीट्यूड के लिए जाना जाता है। फुल एनर्जी से भरी हुई ये महिलाएं फैशन के मामले में सबसे आगे होती हैं। इनका सॉफ्ट और रोमांटिक नेचर लोगों को अपनी ओर अटैक्ट करने के लिए काफी होता है।
इटली
ज्यादातर इटेलियन महिलाओं की स्किन डस्की स्किन और बाल गोल्डेन कलर के होते हैं जो दिखने में बहुत ही खूबसूरत होती हैं। यहां के महिलाओं की खास बात है कि इन्हें ब्यूटी विद ब्रेन कहा जाता है। जो इन्हें और भी ज्यादा ग्रेसफुल बनाती है।
रशिया
रशियन महिलाएं अपनी गोरी और खूबसूरत त्वचा के लिए दुनिया भर में जानी जाती हैं। नीली आंखें, अट्रैक्टिव फिगर और अच्छी हाइट, ये सारी खूबियां अगर किसी महिला में नजर आए तो वो रशियन ही होगी।