जीवनशैली

महिलाओं की सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं ये मोबाइल ऐप्‍स

mobile_app_02_12_2015क्नोलॉजी को हम कई तरह से यूज कर सकते हैं। मॉडर्न विमेंस भी अब टेक्नोलॉजी से फायदे लेना सीख गई है। उनके मोबाइल फोन अब उनका पूरा दिन प्लान कर देते हैं, ग्रोसरी खरीदते हुए काफी पैसे भी बचा देते हैं, साथ ही करियर और वेट लॉस गोल्स में भी मदद करते हैं।

कुछ महिलाएं तो अपने स्मार्टफोन्स को फूड लेबल या अन्य लेबल स्कैन करने के काम में भी लेते हैं। इन सभी ऐप्स के जरिये महिलाएं अपना समय, एनर्जी और पैसे तो बचा लेती हैं लेकिन जीवन की सबसे जरूरी चीज ‘हेल्थ’ के बारे में भूल जाती हैं। यहां दी गईं ऐप्स विमेंस हेल्थ पर फोकस करती हैं।

WOMEN’S HEALTH DIARY

विमेंस हेल्थ डायरी को विमेंस हेल्थ ऐप्स की लिस्ट में सबसे पहले इसलिए रखा गया है क्योंकि इसमें बहुत सारे फीचर्स हैं। माय मेडिकेशन डायरी से लेकर विमेंस हेल्थ स्क्रीनिंग, इम्युनाइजेशन और अपॉइंटमेंट तक। ये ऐप आपके कैलोरी इंटेक का भी ख्याल रखती है इसके अलावा बीएमआई और रोजमर्रा के पर्सनल खर्चों का ध्यान भी रखती है। ये पूरी तरह से फ्री है और गूगल प्ले और आइट्यून्स पर मिल जाएगी।

BABY STEPS – THE JOURNEY OF A LIFETIME

प्रेगनेंसी किसी भी महिला के जीवन का सबसे अच्छा वक्त होता है। हालांकि बहुत-सी महिलाएं उन 40 हफ्तों पर ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं लेकिन कुछ तो बारीक से बारीक चीजें भी नहीं छोड़ना चाहती। अगर आप ध्यान रखने वालों में से एक हैं तो ‘बेबी स्टेप्स’ आपके लिए है। बेबी के साइज से लेकर डेवलपमेंट तक, आप अपने प्रेग्नेंसी की हर डिटेल ले पाएंगी। ये ऐप फ्री भी है और यूज करने में आसान भी।

THE PILL

ये ऐप फ्री नहीं है लेकिन अगर आप रोज एक ही समय पर दवाइयां लेना भूल जाते हैं तो ये आपके पैसे वसूल जरूर करवा देगी। जब आपके पास ‘पिल’ ऐप है तो आपको केवल टाइम सेट करके पिल साथ में रखनी हैं। ये ऐप आपको हर दिन याद दिलाएगी कि कब आपको पिल लेना है। एक एडेड बोनस भी है इस ऐप का, ये प्लेन मोड में भी काम करती है। हो सकता है आपको लगे कि इससे तो अलार्म यूज करना ज्यादा आसान और सस्ता भी है लेकिन ‘पिल’ ऐप में जो खास फीचर्स हैं वो अलार्म में नहीं मिलेंगे।

WEBMD

‘वेबएमडी’ ऐप में आपको मिलेंगे वेबएमडी सिम्पटम चेकर, मेडिकेशन रेमाइंडर्स, हेल्दी लिविंग, हेल्दी टारगेट, मेडिसिन, कंडीशंस, फर्स्ट एड एसेंशियल्स और लोकल हेल्थ लिस्टिंग्स। ये विमेंस हेल्थ की सबसे अच्छे ऐप्स में से एक है। आपको इस ऐप में मेडिसिन, फार्मेसी, डॉक्टर्स, हॉस्पिटल्स, हेल्दी लिविंग आर्टिकल्स और फर्स्ट एड इंफॉर्मेशन भी मिलेगी। ये ऐप फ्री है।

GLOW

अगर आपको कंसीव करने में परेशानी आ रही है तो ये ग्लो ऐप शायद आपकी कुछ मदद कर सके। इसका ये मतलब नहीं कि बिना डॉक्टर की सलाह लिए चुटकी बजाते ही आप कंसीव कर लेंगे। ये ऐप केवल एक ओव्युलेशन कैल्क्युलेटर है जो आपके मूड्स, पीरियड, मेडिकेशन, सिम्पटम्स रेकॉर्ड करेगा। आपकी फर्टिलिटी का अंदाज लगाएगा और ट्रीट्मेंट्स के दौरान भी मदद करेगा। कई अद्भुत फीचर्स वाला ये ऐप ट्राय जरूर करें।

DAILY YOGA

महिलाओं को योगा हर रोज करना चाहिए। ये मेंटल और फिजिकल हेल्थ के लिए बहुत अच्छा है और आपको सुपर फिट रखता है। इस ऐप में 50 से ज्यादा योग सेशंस हैं, 500 से ज्यादा योग पोजेस हैं, 18 बैकग्राउंड म्यूजिक हैं, एचडी वीडिओज और लाइव वॉइस इंस्ट्रक्शंस भी हैं। आप कोई भी डेली योग प्रोग्राम सेलेक्ट करें – हिप्स, बैक, ऐब, लेग्स और वेस्ट के लिए। ये डेली योग ऐप आपकी गो-टू गाईड बन सकती है और ये फ्री भी है।

EMEALS

मील प्लान करना और ग्रोसरी शॉपिंग की लिस्ट तैयार करना बहुत टाइम-कनज्यूमिंग चीजें हैं जिनके लिए समय अक्सर मुश्किल से मिलता है। खासकर मॉडर्न वीमेन के लिए ये ज्यादा मुश्किल हो जाता है। विमेंस हेल्थ के लिए हेल्दी खाना भी बहुत जरूरी होता है। ईमील ऐप आपका समय बचाती है, हेल्थ में सुधार करती है और वेट भी कंट्रोल करती है। इस ऐप में 50 मील प्लान ऑप्शन हैं और सात नई डिनर रेसिपीज। साथ में ऑर्गनाइज्ड ग्रोसरी लिस्ट भी मिलेगी। ये ऐप फ्री है।

RELAX & STRESS AND ANXIETY RELIEF

स्ट्रेस, एंग्जाइटी और डिप्रेशन अक्सर महिलाओं को घेर लेते हैं। स्ट्रेस को अवॉयड तो नहीं किया जा सकता लेकिन इसे कम जरूर किया जा सकता है। रिलैक्स ऐप में हमें गाइडेंस मिलती है सही ब्रीदिंग और मेडिटेशन एक्सरसाइज की। साथ में बेहद सूदिंग म्यूजिक भी मिलता है जिससे दिमाग और शरीर दोनों रिलैक्स महसूस करते हैं। इस ऐप के जरिये आप स्ट्रेस लेवल को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button