दिल्लीफीचर्डराजनीति

महिलाओं ने ‘आप आदमी पार्टी’ को बताया ‘आम आशिकी पार्टी’

अमृतसर: मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल एक दिवसीय दौरे पर अमृतसर पहुंचे। लेकिन जैसे ही एयरपोर्ट पहुंचे उन्हेंमहिला कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि केजरीवाल की सरकार महिलाओं का शोषण करती है। इसलिए उन्हें पंजाब में नहीं आने देंगे। महिला कार्यकर्ताओं ने ‘आम आदमी पार्टी’ को ‘आम आशिकी पार्टी’ बताया।
rdescontroller-1
गौरतलब है कि दिल्ली के आप विधायक कर्नल देवेन्द्र शेरावत ने पंजाब में कुछ आप नेताओं पर टिकट के बदले सेक्स का आरोप लगाया था। इसके बाद से ही आम आदमी पार्टी इस मामले में बैकफुट पर है। कुछ दिन पहले चण्डीगढ़ में भी आप के संगरूर लोकसभा के पर्यवेक्षक पर नौकरानी का शोषण करने का आरोप एक पत्रकार वार्ता के दौरान लगाया था। इन दोनों मामलों को लेकर दिल्ली से लेकर पंजाब तक आप का विरोध किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button