राज्य

महिला उत्पीडऩ व यौन हिंसा के खिलाफ साइकिल से वर्ल्‍ड टूर पर निकली बिहार की सविता

 महिलाओं की सुरक्षा और यौन हिंसा के खिलाफ जागरूकता के लिए बिहार के सारण जिला की एक लड़की आगे आई है। उसने दुनिया की साइकिल से सैर (वर्ल्‍ड टूर) कर आवाज बुलंद करने की ठानी है। राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट से रविवार को उसने इस मुहिम की शुरुआत की। उसका अगला पड़ाव नेपाल है। वहां से वह भूटान और पाकिस्तान जाएगी। वह श्रीलंका भी जाएगी।

बिहार के सारण के पानापुर में जन्मी सविता महतो महिला सुरक्षा का संदेश लेकर दिल्ली के इंडिया गेट से साइकिल से दुनिया की यात्रा पर रवाना हुईं हैं। सविता साइकिल यात्रा से महिला हिंसा के खिलाफ आवाज उठा रही हैं।

सारण के चौहान महतो एवं क्रांति देवी की पुत्री सविता इसके पहले ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान को लेकर देश के 29 राज्यों में 12,500 किलोमीटर का सफर तय कर चुकीं हैं। इस दौरान  उन्‍होंने स्कूल-कॉलेज में जाकर छात्र-छात्राओं से रूबरू होकर संदेश दिया था। उन्‍होंने नदी को बचाने एवं स्वच्छ रखने के लिए भी हरिद्वार से यात्रा की शुरुआत की थी। उन्‍होंने साइकिल से ऋषिकेश, श्रीनगर, चंबा होते हुए उत्तरकाशी तक की यात्रा की थी।

Related Articles

Back to top button