उत्तर प्रदेशलखनऊ

महिला को निर्वस्त्र कर गली में घुमाने का आया मामला

दस्तक टाइम्स/एजेंसी
26-1443252584-womanलखनऊ: मेरठ के थाना कंकरखेडा क्षेत्र के फाजलपुर में एक महिला को सरेआम शर्मशार करने का मामला सामने आया है। आरोप है की पीड़ित महिला के साथ पहले तो एक दबंग व्यक्ति ने मारपीट करते हुए जोर जबरदस्ती करने की कोशिश की और फिर महिला को निर्वस्त्र कर गली में घुमाया। मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित महिला का उसके पड़ोस में ही रहने वाले छग्गन से विवाद चल रहा था। बताया जाता है की दो दिन पूर्व छग्गन पीड़ित महिला फूलवती के घर में घुस गया पीड़ित महिला के साथ जोर जबरदस्ती करने की कोशिश की। यही नहीं दबंग छग्गन ने महिला के कपड़े फाड़ दिए और उसे निर्वस्त्र कर गली में घुमाया। पीड़िता मदद की गुहार लगाती रही।वहीं एक महिला के साथ हुई इतनी संगीन वारदात पर पुलिस पर्दा डालती हुई नजर आ रही है। पुलिस की माने तो इस मामले में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दजऱ् कर लिया गया है लेकिन महिला को निर्वस्त्र घुमाने की बात से अधिकारी साफ इंकार रहे हैं। वहीं आरोपी दबंग फरार है।वहीं प्रदेश में महिलाओं के साथ दुव्र्यवहार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं ऊपर से पुलिस का इस तरह का ढुलमुल रवैया इन घटनाओं को और बढ़ावा देता हुआ नजर आ रहा है।

Related Articles

Back to top button