राष्ट्रीय

मां को सोते समय जहरीले सांप ने काटा, बच्चे ने दूध पिया और दोनों की मौत

snake-5652a1b057b3f_lएजेंसी/ आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें मां—बेटे दोनों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक मां को सोते समय एक जहरीले सांप ने काट लिया। इसी दौरान पास में सो रहे छोटे बच्चे ने मां का दूध पी लिया। 

सांप काटने से जहर मां के शरीर में फैला हुआ था और वह दूध के माध्यम से बच्चे तक पहुंच। इस कारण दोनों की मौत हो गई। सुबह उठने पर महिला के पति ने देखा पत्नी और बच्चे दोनों के मुंह से झाग निकल रहे थे। 

दोनों को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार आंध्र में छोटी जगहों पर जहर विरोधी ड्रग्स की कमी रहती है। इस वजह से लोग जहरीले जानवरों के शिकार होते रहते हैं।

 
 

Related Articles

Back to top button