अपराधउत्तर प्रदेशफीचर्डराज्य

मां-बाप के सामने लुटेरों ने किशोरी से किया गैंगरेप

gang rapeकन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक घर में घुसे सशस्त्र बदमाशों ने लूट करने के साथ-साथ घर में मौजूद 14 साल की एक लड़की से उसके माता-पिता के सामने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। लड़की को गम्भीर हालत में कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने आज यहां बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कल रात करीब साढ़े 11 बजे छह सशस्त्र बदमाश एक घर में घुस गये और लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने घर के सभी लोगों को बंधक बना लिया और घर में मौजूद 14 साल की लड़की को कमरे में ले जाकर उससे सामूहिक बलात्कार किया। लड़की की मां के मुताबिक बदमाशोें ने उसके तथा घर के बाकी सदस्यों के सामने उसकी बेटी की आबरू लूटी। उसे गम्भीर हालत में कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों द्वारा पिटाई से लड़की के माता-पिता, दादी, दो भाइयों तथा एक बच्ची घायल हो गये। इस मामले में सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह वारदात समाजवादी पार्टी :सपा: मुखिया मुलायम सिंह यादव की बहू डिम्पल यादव के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में हुई है। यादव ने पिछले दिनों एक कार्यक्रम में सामूहिक बलात्कार को अव्यावहारिक बताया था। उनके इस बयान की खासी आलोचना भी हुई थी।

Related Articles

Back to top button