लखनऊ

मानवतापूर्ण दृष्टिकोण इंसान को महान बनाता है

सी.एम.एस. गोमती नगर ऑडिटोरियम में विश्व एकता सत्संग

– डा. भारती गाँधी
संस्थापिका-निदेशिका, सीएमएस

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) ऑडिटोरियम में आयोजित विश्व एकता सत्संग में बोलते हुए बहाई धर्मानुयायी, प्रख्यात शिक्षाविद् व सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने कहा कि मानवतापूर्ण दृष्टिकोण इंसान को महान बनाता है, ज्ञान की कोई सीमा नहीं होती है, इसे दैहिक, दैविक तथा मानसिक रूप से प्राप्त करके मुखरित करना एक कला है। डा. भारती गाँधी ने आगे कहा कि भारत में 2050 तक शिक्षा का विशेष उत्थान होगा और विश्व भारत का लोहा मानेगा। मानवता का विकास होगा तथा संवेदना से सेवा मानव का चरित्र बन जायेगा। सभी आध्यात्मिक होंगे। इससे पहले, सी.एम.एस. के संगीत शिक्षकों ने एक से बढ़कर एक सुमधुर भजनों से विश्व एकता सत्संग में आध्यात्मिकता अनूठा समां बांधा। विश्व एकता सत्संग में आज अनेक वक्ताओं ने अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किये। अजय सिंह ने कहा कि सभी धर्म मिलकर एक साथ पल्लवित होकर स्थायी शान्ति लायेंगे। बी. मोहाजिर ने कहा कि बहाउल्लाह ने कहा है कि सभी धर्म एक होंगे और मानवता सर्वोपरि होगी तथा मानवता ही ऊँची रहेगी। परमपिता का रास्ता सब मानेंगे। सारी मानवजाति एक होगी तथा विश्व से युद्ध समाप्त होगा। अंत में संयोजिका वंदना गौड़ ने धन्यवाद देकर सत्संग का समापन किया।

Related Articles

Back to top button