अद्धयात्म
मानसिक शांति के लिए केवल महिलाएं ही करें वास्तु के उपाय

ऐसे में माना जाता है कि जिस घर में महिलाएं परेशान रहती हैं उस घर में कभी सुख संमद्धि नहीं आती। अगर घर की महिला परेशान रहती है तो इसका सीधा प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ता है। इस लिए वास्तु में, महिलाओं के लिए कुछ खास टिप्स दिए गए हैं, जिनको केवल महिलाएं अपनाकर कई लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
- घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में एक परिवार की तस्वीर रखें, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच शांति और सामंजस्य बना रहेगा।
- सोने की स्थिति भी घर परिवार पर प्रभाव डालती है इसलिए दक्षिण दिशा में सिर करके सोने से संबंधों में बेहतर समझ विकसित होती है जिससे रिश्ते में मजबूती आती है।
- घर में समृद्धि और धन को बनाए रखने के लिए महिलाओं को उत्तर दिशा में एक तुलसी का पौधा लगाना चाहिए और उसे प्रतिदिन जल दें, जिससे पारिवारिक शांति भी बनी रहेगी।
- महिलाओं को घर के उत्तर-पूर्व कोने में प्राणायाम करना चाहिए जिससे मानसिक शांति मिलती है।
- रोज सुबह उठते ही घर की महिला को मेन दरवाजे के दोनों कोनों में जल डालना चाहिए, जिससे घर में कभी भी धन की कमी नहीं रहती।
- अपने को मानसिक तनाव से दूर रखने के लिए घर को साफ सुथरा रखें, जिससे मन प्रसन्न होगा व मानसिक शांति मिलती है।
- वास्तु के अनुसार रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए घर की महिला को सुबह सुर्योदय का कुछ समय अपने लिए निकालना चाहिए, उस समय सारी परेशानी को भूल कर केवल अपने बारे में सोचना चाहिए।