अन्तर्राष्ट्रीय
माली में हिंसा, 37 लोगों की मौत

बमाको : पश्चिमी अफ्रीकी देश माली के मोप्ती क्षेत्र के एक गांव में हुए हमले में कम से कम 37 लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक कौलोगोन गांव में मंगलवार को स्थानीय समयानुसार शाम करीब पांच बजे हमलावरों ने ग्रामीण लोगों के कई घरों को जला दिया। हमलावर पारंपरिक शिकारी बताये जा रहे हैं। हमलावरों को पकडऩे के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। गत वर्ष डोगोन शिकारी और बहुसंख्यक नोमादिक फुला जातीय समूह के बीच हुई हिंसा में सैकड़ों लोग मारे गए थे। माली में जमीन पर कब्जे और पानी को लेकर इन जातीय समूहों के बीच आम तौर पर झगड़े होते रहते हैं।