ज्ञान भंडार

मासिक राशिफल : अक्टूबर 2015

Captureमेष: इस माह में इस राशि का स्वामी मंगल आत्मबल में वृद्धि करेगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति। व्यय की अधिकता। संतान पक्ष से सुखद समाचार की प्राप्ति। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे । पीला-सफेद का संयुक्त प्रभाव शुभकारी है। ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय: मंत्र का जप कीजिए। बहते जल में नारियल का दान करें । शिक्षा क्षेत्र से सम्बद्ध जातक अत्यन्त लाभान्वित होंगे। 15 अक्टूबर के बाद सूर्य आपको राजनीति तथा प्रशासन के क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति करायेगा। गाय को प्रत्येक मंगलवार को रोटी तथा गुड़ खिलायें। प्रेम में क्रोध का आना आपके लिए अहितकर हो सकता है। धार्मिक यात्रा की सम्भावना रहेगी।
वृष: इस राशि का स्वामी शुक्र धन लाभ तथा आय प्राप्ति के स्रोतों में वृद्धि करेंगे। कृषि भूमि तथा शेयर से लाभ की प्राप्ति, हरा रंग शुभ है। श्वांस तथा हृदय के रोगी अति सावधानी बरतें। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। कन्या तथा मिथुन राशि का जातक आपको अचानक लाभ करायेगा। धन का सुनियोजित निवेश करें। तकनीकी तथा प्रबंधकीय क्षेत्र के जातक अति लाभान्वित होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढे़गी। कोई रुका हुआ कार्य संपूर्णता की तरफ बढ़ेगा। शिक्षा तथा प्रतियोगिता के क्षेत्र में कई दिनों से आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। श्री गणेश जी को प्रत्येक बुधवार को दूर्वा चढ़ायें। प्रेम में वाणी पर नियंत्रण रखें।
मिथुन: आर्थिक लाभ। आय प्राप्ति के नये स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। ’’ऊँ ऐं श्रीं श्रीं बुधाय नम:’’ का जप करें। हरा रंग शुभ है, शिक्षा लेखन तथा पत्रकारिता से संबद्ध जातक अति लाभान्वित होंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। गोमाता को केला खिलायें, विद्वानों तथा बुजुर्गों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शुक्र आपको अपनी जीवन साथी के अलावा किसी और की तरफ भी आकर्षित कर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। माता का चरण स्पर्श कर किसी कार्य हेतु निकले। किसी बडे़ राजनीतिक उद्देश्य की प्राप्ति हो सकती है।
कर्क: मन तो चंचल होता ही है पर इस माह आपको अपने मन पर नियंत्रण करना ही होगा। श्री कृष्ण उपासना करें। आर्थिक लाभ, धार्मिक कार्यों में व्यस्तता तथा आध्यात्मिकता उत्कर्ष, अति व्यस्तता। पीला तथा सफेद का संयुक्त प्रभाव अत्यन्त शुभकारी है। भाई से लाभ। क्रोध पर नियंत्रण करना श्रेयस्कर होगा। व्यय की अधिकता रहेगी। तुलसी के वृक्ष को जल अर्पित करें तथा विष्णु सहस्रनाम का जप करें। पत्रकारिता के क्षेत्र से संबद्ध जातक अति लाभान्वित होंगे। रुका हुआ धन 15 से 20 तक प्राप्त हो जाएगा। गाय को गुड़ खिलायें तथा माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। धार्मिक यात्रा होगी। प्रेम के इजहार का यह उत्तम समय है।
सिंह: इस राशि का स्वामी सूर्य इस माह आपको सफलता दिलाएगे। गुरु आप पर प्रसन्न है तथा शिक्षा तथा जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आपको सफलता का आशीर्वाद प्रदान करते है। राजनीति क्षेत्र से जुडे़ जातक अति लाभान्वित होंगे। कोई नया कार्य प्रारम्भ होगा। रचनात्मकता में आशातीत सफलता की प्राप्ति तथा सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि। पीला रंग शुभ है। किसी पुराने अभिन्न मित्र का संयोग से मिलना व लाभ की प्राप्ति करना। जीवनसाथी को श्वास तथा हड्डी से परेशानी हो सकती है। प्रत्येक शनिवार को उड़द का दान करें एवं कौवे को रोटी खिलाएं। जीवन साथी के प्रति विश्वास बनाये रखें। गाय को प्रत्येक बृहस्पतिवार को केला खिलाएं तथा विद्वानों का आशीर्वाद प्राप्त करें।
कन्या: इस राशि का स्वामी बुध मैनेजमेन्ट तथा तकनीकी क्षेत्र से जुडे़ जातकों को बहुत ही लाभान्वित करेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। शिक्षा तथा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति एवं व्यय की अधिकता रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय प्राप्ति के नये स्रोत बनेंगे। लेखन क्षेत्र से सम्बद्ध जातक अति लाभान्वित होंगे। हरा रंग शुभ है। फिल्म क्षेत्र से जुडे़ लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। वे नीला रंग प्रयोग करें। अंधे व्यक्ति को अन्न, वस्त्र दान करने से सारे कार्य बनेंगे। गृह कार्यों में व्यस्तता रहेगी। तुला या वृष राशि की कोई महिला जातक आपको लाभ दिलवा सकती है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।
तुला: शनि तथा शुक्र इस माह कई दिनों से लम्बित कार्य को पूर्ण करेंगे। शनि की साढे़साती आपको मानसिक तथा शारीरिक तौर पर थोड़ी परेशानी देगा परन्तु वृहस्पति का गोचर आपको कई नये अवसरों की प्राप्ति कराते हुए कई दिनों से रुके कार्य को पूर्ण कराएगा। भूमि, शेयर, म्यूचुअल फंड, बीमा तथा कृषि क्षेत्र से संबद्ध जातक अति लाभान्वित होंगे। कोई नया कार्य 12 से 19 के बीच शुरू करें। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करें। श्री सूक्त का पाठ करें। घर व घर के बाहर स्त्रियों का सम्मान करें। नीला रंग शुभ है। धन की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक: शनि आर्थिक तौर पर व्यय को बढ़ाएगा। राजनीतिज्ञों से लाभ की प्राप्ति होगी। शिक्षा में प्रगति होगी । मंगल के बीच मंत्र ऊँ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम: का जप करें। पुत्र की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। लाल रंग शुभ है। शिक्षा क्षेत्र से संबद्ध लोग पीला रंग प्रयोग करें। व्यय की अधिकता रहेगी। गोमाता को गुड़ खिलाएं। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। प्रेम के मामले में अति उत्साह से बचें तथा कोई भी कार्य बहुत ही सोच समझ कर करें, कहीं ऐसा न हो कि प्रेम के मामले में आपके द्वारा लिया गया निर्णय गलत साबित हो। सफलता की प्राप्ति हेतु श्री हनुमान जी की उपासना करें।
धनु: इस राशि के स्वामी गुरु धन-धान्य की वृद्धि करेंगे। शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव धन में वृद्धि के साथ-साथ इस माह राजनीतिक तौर पर सफलता की प्राप्ति करायेगा। पीला रंग शुभ है। एक से छह तक निर्णय लेने में अस्थिरता रहेगी। धन की प्राप्ति होगी । 21 से 27 के बीच व्यय की अधिकता रहेगी। 12 से 16 तक कोई भी नया कार्य प्रारम्भ करें। ससुराल पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। गोमाता को पालक खिलाएं तथा तुलसी को जल अर्पित करें। माता-पिता का सम्मान करें। मां का चरण स्पर्श करने से चंद्रमा तथा पिता के आशीर्वाद से सूर्य मजबूत होता है। श्री हनुमान जी की उपासना करें। बहते जल में संतरा प्रवाहित करें।
मकर: शनि के बीज मंत्र ’’ऊँ प्रां प्रीं प्रौं स: श्नैच्चराय नम:’’ का जप करें। नीला रंग शुभ है। प्रत्येक शनिवार को तिल-तेल इत्यादि का दान करें। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। तकनीकी फिल्म निर्देशन, आयात-निर्यात लोहा क्षेत्र से संबद्ध जातक अति लाभान्वित होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा तथा ऐश्वर्य में वृद्धि होगी। राजनीति तथा प्रशासन से जुड़े लोग अति लाभान्वित होंगे। शनि न्याय के कारक ग्रह है। इस माह विधि के छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की प्राप्ति करेंगे। बहते जल में उरद तथा नारियल प्रवाहित करें।
कुंभ: शनि अनुकूल है। इस राशि का स्वामी है। आपके लिए हितकर है तथा जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति सम्भव है। हरा रंग शुभ है। रचनात्मकता का विकास होगा। वृष तथा तुला राशि के जातक आपको लाभान्वित करेंगे। शनि के साथ-साथ शुक्र को प्रसन्न करें परन्तु दान केवल शनि के द्रव्यों का ही करें। एनिमेशन, कला, फैशन तथा संगीत क्षेत्र से सम्बद्ध जातक लाभ की प्राप्ति करेंगे। युवा प्रेम में अति भावुक न बने। पुराने प्रेम के अलावा कोई नया प्रेम सम्बन्ध बन सकता है। श्री सुंदर कांड का प्रत्येक शनिवार को पाठ करें।
मीन: इस राशि के स्वामी वृहस्पति शिक्षा क्षेत्र में उन्नति करायेंगे। शुभ समाचारों की प्राप्ति। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। स्वच्छ सफेद रंग धारण करें। प्रत्येक वृहस्पति को चने की दाल का दान करें। संतान पक्ष से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। 12 से 19 तक रुके कार्य पूर्ण होंगे। ससुराल पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। गोमाता को केला खिलायें। श्री विष्णु सहस्त्र नाम का प्रत्येक वृहस्पतिवार को पाठ करें। युवा प्रेम संबंधों में झूठ से बचें। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें। ल्ल
ए-टं्र’- ं२३१ङ्म२४्नीी३@ॠें्र’.ूङ्मे

Related Articles

Back to top button