अद्धयात्म

मासिक राशिफल : नवम्बर 2015

Captureमेष- मंगल स्वास्थ्य संबन्धित परेशानियां देगा। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है। बड़े भाई से लाभ की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष्ूूूूूूूूूूूूमंगल से सम्बन्धित द्रव्यों मसूर की दाल, गुड़ इत्यादि का दान करें। राजनीति तथा प्रशासन से जुड़े जातक उच्चाधिकारियों से लाभ की प्राप्ति करेंगे। शिक्षा तथा प्रतियोगिता के क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी। यह माह खुशियों से भरा होगा। आय प्राप्ति के नये स्रोत बनेंगे। इस माह धार्मिक यात्रा का संयोग है।
वृष- इस राशि के स्वामी शुक्र वैभव तथा जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सम्पन्नता देंगे। सफेद रंग शुभ है। श्रीसूक्त का पाठ करें। ससुराल से लाभ की प्राप्ति होगी। तुला तथा मकर राशि के जातक आपको लाभान्वित करेंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। गोमाता को केला तथा गुड़ खिलायें। ससुराल पक्ष से लाभ की प्राप्ति होगी। शुक्र तथा शनि के बीज मंत्र का जप करें। यात्रा के समय सावधानी बरतें। शेयर तथा सोना में निवेश करें। तकनीकी तथा प्रबन्धकीय क्षेत्र से जुडे़ जातकों को शनि तथा बुध के गोचर का लाभ मिलेगा।
मिथुन- कपड़ा, इंश्योरेंस, बैंकिंग तथा शिक्षा क्षेत्र से जुडे़ जातक अति लाभान्वित होंगे। राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोगों को बुध तथा शनि लाभ पहुंचाएंगे। इस माह कार्य की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। हरा रंग शुभ है। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। वृष तथा कन्या राशि के जातक आपको लाभान्वित करेंगे। श्री गणेश उपासना से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी। कन्या तथा तुला राशि का जातक आपका अच्छा बिजनेस पार्टनर होगा। गृह कार्यों में ज्यादा व्यय हो सकता है। गाय को प्रत्येक बुधवार को पालक खिलायें। श्रीगणेश जी की उपासना करें।
कर्क-धार्मिक यात्रा तथा आध्यात्मिक सुख से मन हर्षित रहेगा। शिव उपासना करने से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। मीन तथा सिंह आपकी मित्र राशियां है। संतान पक्ष से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। इस माह प्रत्येक गुरुवार को अन्न का दान करें। गृह निर्माण सम्बन्धित कार्य पूर्ण होंगे। गाय को गुड़ तथा रोटी खिलायें। उच्चाधिकारियों तथा बडे़ नेताओं का सहयोग प्राप्त होगा। संतान के मांगलिक कार्य के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। प्रेम सम्बन्धों में विश्वास को कायम रखें। यह माह विचारों में कई प्रकार की परिवर्तनशीलता का है। गाय को प्रत्येक मंगलवार को रोटी और गुड़ खिलायें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें।
सिंह- इस राशि के स्वामी सूर्य संतान को सफलता की प्राप्ति करवाएंगे। कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। इस माह व्यय की अधिकता रहेगी। पीला तथा लाल आपका भाग्यशाली रंग है। मेष तथा वृश्चिक राशि के जातक आपके लिए मित्र साबित होंगे। गाय को पालक खिलायें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। धन की प्राप्ति होगी। हृदय तथा श्वास के रोगी मंगल से सम्बन्धित द्रव्यों गुड़, गेहूं, मसूर की दाल इत्यादि का दान करें। नये प्रेम सम्बन्ध बन सकते हैं। सुन्दरकाण्ड का पाठ करना आपके लिए सुख एवं सम्पन्नता प्रदान करेगा। पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सुन्दरकाण्ड का पाठ प्रत्येक शनिवार को करना आपके लिए हितकर होगा।
कन्या-नौकरी में उन्नति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढे़गी। पुरस्कार मिलने की सम्भावना है। बुध तथा शुक्र वित्तीय तथा प्रबन्धकीय क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति करवाएंगे। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें। हरा रंग शुभ है। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें। गाय को बुधवार को पालक खिलायें राजनीतिज्ञों के लिए बहुत ही अच्छा समय है। शनि से सम्बन्धित व्यापार करने वाले थोड़ी आर्थिक समस्या में आ सकते है। गरीबों में अन्न तथा वस्त्र का दान करें। शिव उपासना करना संतान की सफलता के लिए अत्यन्त आवश्यक है। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उन्नति का समय है।
तुला- इस राशि का स्वामी शुक्र फिल्म, इलेक्ट्रानिक, मीडिया, ज्वेलरी तथा वस्त्र उद्योग से जुडे़ लोगों को लाभान्वित करेगा। श्री सूक्त का पाठ करें। आय प्राप्ति के नये स्रोत बनेंगे। नीला रंग शुभ है। तकनीकी तथा प्रबन्धकीय क्षेत्र के छात्र इस माह सफलता की प्राप्ति करेंगे। आय प्राप्ति के नये स्रोत बनेंगे। शनि से सम्बन्धित द्रव्यों का दान करें। प्रत्येक शनिवार को श्री सुन्दर काण्ड का पाठ करें। किसी नये सम्बन्ध से कोई नया व्यापार प्रारम्भ हो सकता है। कन्या तथा वृष राशि के जातक आपके मित्र साबित होंगे। धार्मिक यात्रा का संयोग बनेगा। बेवजह के विवाद की स्थिति आ सकती है।
वृश्चिक- शिक्षा के क्षेत्र में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। उदर तथा नेत्र विकार की सम्भावना है। कर्क राशि के जातक आपके अच्छे मित्र साबित होंगे। इस राशि का स्वामी मंगल आपको राजनीति तथा शासन से लाभ की प्राप्ति करवायेगा। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करना अति सुखदायी होगा। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। गोमाता को गुड़ खिलायें। सफेद तथा लाल रंग शुभ है। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। किसी बड़े कार्यक्रम में जाने का सौभाग्य प्राप्त होगा। शनि से सम्बन्धित द्रव्यों का दान करें। किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ से मिलने का यह सुन्दर समय है।
धनु- तकनीकी तथा प्रबन्धकीय क्षेत्र से जुडे़ छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मंगल रीयल स्टेट में लाभ की प्राप्ति करवायेंगे। व्यय की अधिकता रहेगी। पीला तथा सफेद आपके भाग्यशाली रंग है। इस माह अकस्मात धन की प्राप्ति हो सकती है। कर्क तथा मीन राशि के जातक आपको लाभान्वित करेंगे। गाय को बृहस्पतिवार को केला खिलायें। श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्त्रोत्र का पाठ करने से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी। प्रत्येक शनिवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
मकर- राजनीति क्षेत्र से जुड़े जातक नये अवसरों की प्राप्ति करके लाभान्वित होगें। नीला रंग शुभ है। कन्या तथा तुला आपको लाभान्वित करने वाली राशियां है। गाय को प्रत्येक बुधवार को पालक खिलायें। न्याय से जुडे़ मामले आपके पक्ष में रहेंगे। उच्चाधिकारियों के सहयोग से कई दिनों से लम्बित कार्य पूर्ण होंगे। संतान पक्ष की सफलता से मन हर्षित होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पत्नी के प्रति ईमानदार बनें।
कुम्भ-बहुत दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। शिक्षा तथा नौकरी में लाभ होगा। इस माह अकस्मात आय प्राप्ति के नये स्रोत बन सकते हैं। हरा तथा नीला रंग शुभ है। गाय को प्रत्येक बृहस्पतिवार को केला खिलायें। गृह सम्बन्धित कार्यों में व्यस्तता रहेगी। पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें। शनिवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। इस माह मांगलिक कार्य के मार्ग में आने वाली बाधायें बृहस्पति देव तथा शुक्र दूर करेंगे। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना करें।
मीन- संतान पक्ष की सफलता से मन हर्षित होगा। धार्मिक यात्रायें करनी पड़ सकती हैं। पीला तथा सफेद आपके लिए शुभ रंग है। जीवन साथी से मधुर वचन बोलें, अन्यथा वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। धनु तथा कर्क राशि के जातक आपकी सहायता करेंगे। गोमाता को प्रत्येक मंगलवार तथा बृहस्पतिवार को केला तथा गुड़ खिलायें। शिक्षा तथा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से लाभ तथा इसी के सहयोग से कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। 

Related Articles

Back to top button