
देहरादून में मास्क लगाकर वह कई लड़कियों के साथ वारदात को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। जानिए, उसने अपने कबूलनामें में क्या-क्या बातें कही…

पूछताछ में आरोपी ने कई घटनाएं स्वीकार की हैं, मगर दो मामलों की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। देर रात तक पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी रही।
वसंत विहार पुलिस ने सोमवार रात डाकरा रोड निवासी आरोपी सावन भट्टी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने जो कहानी बताई, वो बेहद चौंकाने वाली है।
एसओ संजय मिश्रा के मुताबिक सावन भट्टी काफी समय से लड़कियों को अकेली पाकर पर्स और मोबाइल छीन लेता था। यही नहीं वह उनसे छेड़छाड़ भी करता था।