ब्रेकिंगराज्यराष्ट्रीय

मिजोरम में अधिक बच्चे पैदा करने वाले परिवारों को दिया जाएगा पुरस्कार

आइजोल : मिजोरम में सबसे अधिक बच्चों वाले माता-पिता को पुरुस्कृत करने का विचार किया जा रहा। मिजोरम के एक मंत्री का बयान सुर्खियों में छाया हुआ है। मिजोरम के खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रोयते ने अपने बयान में बच्चों की न्यूनतम संख्या का जिक्र नहीं किया। रोयते ने रविवार को ऐलान किया कि वह अपने आइजोल पूर्वी-2 विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक बच्चों वाले पुरूष या महिला को एक लाख रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि देंगे।

उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक बच्चों वाले माता-पिता के लिए एक लाख रुपए की नकद प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। उनके इस कदम का उद्देश्य कम जनसंख्या वाले मिजो समुदायों को जनसंख्या वृद्धि को लिए प्रोत्साहित करना है।

रॉबर्ट रोमाविया रोयते ने बताया कि इन परिवारों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी भी दी जाएगी। माना जा रहा है कि प्रोत्साहन राशि का भार मंत्री के बेटे की एक कंस्ट्रक्शन कंसलेंसी कंपनी उठाएगी।

मंत्री ने कहा कि मिजो समुदाय में जनसंख्या वृद्धि की कम दर गंभीर चिंता का विषय है। अरूणाचल प्रदेश के बाद मिजोरम का जनसंख्या घनत्व सबसे कम है। मिजोरम में कई मिजो जनजातियां रहती हैं।

Related Articles

Back to top button