राज्य
मिली झील में बेटी की लाश, पिता बोले- जहां का रास्ता नहीं पता वहां गई कैसे
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2017/08/girl_1502674151.jpg)
मदनगंज-किशनगढ़. गांधीनगर क्षेत्र से शुक्रवार सुबह लापता हुई कॉलेज छात्रा का शव मोखम विलास के पास गुंदोलाव झील में मिलने के मामले में मदनगंज थाना पुलिस मृतका के आने जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। पुलिस ने विभिन्न एरिया में दुकानों पर लगे करीब 4 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज रिकॉर्डिंग ली है। रविवार को दिनभर पुलिस फुटेज खंगालने में जुटी रही।
![मिली झील में बेटी की लाश, पिता बोले- जहां का रास्ता नहीं पता वहां गई कैसे](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2017/08/girl_1502674151.jpg)
– जोशी ने बताया कि उनकी बेटी का हाल ही में बीएससी प्रथम वर्ष में चयन हुआ है। वह कूकस जयपुर परीक्षा देकर आई थी। पढ़ाई में अव्वल थी। घर में कोई विवाद नहीं था। जोशी ने बताया कि उनकी बेटी आत्महत्या कर ही नहीं सकती। किसी ने उसे धोखे में लेकर हत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्कूटी लेकर घर से निकली लेकिन वापस नहीं लौटी
– इधर मृतका के पिता सुभाष जोशी ने रात को मदनगंज थाने में अज्ञात लोगों द्वारा बेटी का अपहरण कर हत्या करने की रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मृग में रिपोर्ट को जोड़कर जांच आगे बढ़ा दी।
– गांधीनगर क्षेत्र शिव कॉलोनी निवासी सुभाष जोशी पुत्री प्रिया जोशी (18) राजकीय कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा है। शुक्रवार सुबह प्रिया स्कूटी लेकर घर से निकली लेकिन वापस नहीं लौटी।
– आखिर रातभर तलाशने के बाद थकहार कर शनिवार सुबह जोशी गांधीनगर थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए पहुंच गए।
– इसी बीच अचानक मदनगंज थाना पुलिस की ओर से गांधीनगर थाने पर मोखम विलास के पास गुंदोलाव झील में एक शव तैरता मिलने की सूचना मिली। मौके पर जाकर देखा तो शव प्रिया जाेशी का निकला।
– पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया था। मृतका के पिता सुभाष जोशी ने देर रात मदनगंज थाने में रिपोर्ट दी।