अन्तर्राष्ट्रीय

मिस्र- ट्रक से टकराई बस, 18 लोगों की मौत

images (4)दस्तक टाइम्स एजेंसी/काहिरा: मिस्र के उत्तरी सिनाई प्रांत में एक बस के ट्रक से टकरा जाने पर कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 12 पुलिसकर्मी और चार छात्र शामिल हैं। यह दुर्घटना कल देर रात प्रांत के अबु-रदीस-तुर राजमार्ग पर हुई।

गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मारे गए 18 लोगों में से 12 लोग पुलिस में अनिवार्य भर्ती के तहत शामिल रंगरूट थे और चार लोग छात्र थे। दो मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। दुर्घटना की सटीक वजह का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

मिस्र दुनिया भर में दुर्घटनाओं की सबसे ऊंची दरों वाले देशों में से एक है। इन दुर्घटनाओं की प्रमुख वजह लापरवाही से गाड़ी चलाना और सड़कों एवं वाहनों की खराब स्थिति है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सड़क दुर्घटनाओं के लिहाज से दुनिया के सबसे खराब देशों में मिस्र को 10वें स्थान पर रखा है।

Related Articles

Back to top button