अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

मिस्र में गैस पाइपलाइन पर हमला

misrकाहिरा। मिस्र में अज्ञात हमलावरों ने प्राकृतिक गैस पाइपलाइन में आग लगा दी। यह जानकारी सुरक्षा प्रबंधों से जुड़े एक सूत्र ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक घटना नार्थ सिनाई प्रशासकीय प्रांत के आरिश शहर में मंगलवार शाम हुई। सूत्र ने कहा, ‘‘हमलावरों ने दक्षिणी आरिश में पाइपलाइन पर बम विस्फोट किया। यह पाइपलाइन औद्योगिक इलाके में प्राकृतिक गैस उपलब्ध कराती है।’’ उसने बताया कि यह पाइपलाइन हथियारबंद हमलावरों के कारखानों को भी गैस उपलब्ध कराती है। मोहम्मद मुर्सी के सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद से सिनाई में गैस पाइपलाइनों को कई बार निशाना बनाया गया है। अलकायदा प्रेरित संगठन अंसर बायत अल-मकदिस हमेशा इन हमलों की जिम्मेदारी लेता है।

Related Articles

Back to top button