टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीति

मीडिया में बने रहने के लिए दिग्विजय देते हैं घटिया बयान

भोपाल : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मीडिया में बने रहने के लिए बयानबाजी करते हैं और पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। दिग्विजय सिंह के विवादित बयान के संदर्भ में चौहान ने ट्वीट के जरिए कहा कि सिंह जानबूझकर ऐसी बयानबाजी करते हैं। उनकी विश्वसनीयता नहीं बची है। चौहान ने कहा कि वे उनके बयान को इसलिए गंभीरता से नहीं लेते हैं, क्योंकि सारा देश संघ और भाजपा की देशभक्ति से परिचित है और हमें उनके (सिंह) प्रमाण की जरुरत नहीं है।

चौहान ने आरोप लगाते हुए कहा कि सिंह और उनके नेता जो पाकिस्तान चाहता है, वो बोलते हैं। ऐसे नेता को मैं भी गंभीरता से नहीं लेता हूं और न ही देश लेता है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने मीडिया से कहा कि सिंह का यह बयान बेहद आपत्तिजनक है और कांग्रेस को इस बारे में अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सिंह पहले भी भाजपा और संघ को लेकर आधारहीन बयान देते आए हैं।

Related Articles

Back to top button