पर्यटन

मुंबई के पास की ये जगहें है बहुत सुकूनदेह, तनाव दूर करने के लिए जरूर जाये

काम की व्यस्तता के बीच तनाव होना आम बात है। ऐसे में मन करता है कि कभी शहर की भागादौड़ी से दूर किसी शांत जगह पर जाएं और सुकून भरे पल बिताएं। यहां हम आपको बता रहे हैं, मुंबई से पास पड़ने वाले कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में:

महाबलेश्वर
देश के लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक खास नाम है— महाबलेश्वर, जिसे स्ट्रॉबेरी शहर कहा जाता है। वेन्ना झील के पास 10 वर्ग किलोमीटर में फैले इस क्षेत्र में 30 से भी ज्यादा दर्शनीय स्थल हैं। घने जंगल वाले इस क्षेत्र में महाबलेश्वर मंदिर के अलावा वेन्ना लेक, लिंगमाला फाल्स, प्रतापगढ़, पंचगनी, मेहरे बाबा बुफाएं, कमलनगर किला, हेरिसन फोली लुडविक पॉइंट, आर्थर सीट, बैबिंगटन पॉइंट, विल्सन पॉइंट, केट्स पॉइंट, बॉम्बे पॉइंट जैसे टूरिस्ट प्लेस हैं।

कर्नाला पक्षी अभयारण्य
मुंबई-गोवा राजमार्ग पर स्थित कर्नाला पक्षी अभयारण्य मुंबई के लोगों के लिए सुकून देने वाली जगह है। सह्याद्रि पर्वतमाला पर स्थित यह अभयारण्य 4.8 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ घना जंगल है। आपको यहां पर पक्षियों की 150 से भी ज्यादा प्रजातियां देखने को मिलेगी।

कर्जत
कर्जत उल्हास नदी के बेसिन पर बसा है और प्राकृतिक सुंदरता से लबरेज है। यहां पर्वत, किले और प्राचीन चट्टानों में कटी गुफा और प्राचीन मंदिर यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। मुंबई और आस-पास रहने वाले लोगों के लिए शांति भरे पल बिताने वाली खास जगह है।

माथेरान
समुद्र तल से 2516 फीट की ऊंचाई पर पश्चिमी घाट के ऊपर स्थित माथेरान, मुंबई के पास स्थित सबसे पुराने हिल स्टेशनों में से एक है। हरे-भरे क्षेत्र और शांत वातावरण माथेरान को एक परफेक्ट टूरिस्ट प्लेस बनाते हैं। आम दिनों की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर लोग सुकून के पल बिताने यहां पहुंचते हैं।

Related Articles

Back to top button