उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़

मुंबई पर 26/11 जैसे हमले की साजिश तो नहीं? उरन के पास मिली नौका

uran-23-09-2016-1474607212_storyimage-1उरन में चार संदिग्ध लोगों के देखे जाने के बाद से मुंबई हाई अलर्ट पर है, सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए गए हैं। इसी बीच महाराष्ट्र सरकार ने बताया है कि सात सितंबर को उरन के पास एक लावारिश नौका मिली थी, जिसकी जांच की जा रही है।

उरी में हुए आतंकी हमले के बाद कहीं मुंबई पर फिर से 26/11 जैसे हमले की साजिश तो नहीं रची जा रही है? यह सवाल इसलिए कि 26 नवंबर 2008 में समुद्र के रास्ते से ही 10 पाकिस्तानी आतंकी मुंबई में घुसे थे और कई अहम स्थलों पर हमला कर 166 लोगों की जान ले ली थी।

इधर महाराष्ट्र सरकार ने बताया है कि संदिग्धों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान जारी है। महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एनएसजी के कमांडो भी मुंबई भेजे जा चुके हैं।

पढे़ं: मुंबई में हाई अलर्टः नौसेना क्षेत्र में दिखे 4 संदिग्ध

एक संदिग्ध का स्केच जारी
मुंबई के निकट उरन में गुरुवार को सेना की वर्दी में चार संदिग्धों को देखे जाने के बाद हाईअलर्ट जारी कर दिया गया। मुंबई से करीब 47 किलोमीटर दूर स्थित उरन में नौसेना का आयुध भंडार है। बाद में इनमें से एक संदिग्ध का स्केच जारी किया गया। संदिग्धों के नौसेना क्षेत्र के पास देखे जाने की खबर के बाद पश्चिमी नौसेना कमान ने मुंबई तट पर हाईअलर्ट जारी किया।

बच्चों ने सूचना दी

अधिकारियों को मिली प्रारंभिक सूचना के मुताबिक, कुछ स्कूली बच्चों ने सुबह करीब 7 बजे उरन और करन्जा इलाके में चार हथियारबंद लोगों को देखा। इन लोगों ने भारतीय सेना जैसे कपड़े पहन रखे थे और अपने चेहरे ढके हुए थे।

सूत्रों के मुताबिक, छात्रों ने बताया कि संदिग्ध आपस में किसी दूसरी भाषा में बात कर रहे थे। वे ‘ओएनजीसी’ और ‘स्कूल’ का जिक्र कर रहे थे।

 
 
 

Related Articles

Back to top button