फीचर्डब्रेकिंगव्यापार

मुंबई हेडक्वॉर्टर बेचना चाहते हैं अनिल अंबानी

मुंबई : कर्ज के बोझ तले दबे बिजनेसमैन अनिल अंबानी जल्द ही एक बड़ा कदम उठा सकते हैं। अनिल अंबानी मुंबई स्थित अपने हेडक्वार्टर को बेच सकते हैं या उसे लॉन्ग-टर्म लीज पर दे सकते हैं। इस बारे में अनिल अंबानी ब्लैकस्टोन सहित कुछ ग्लोबल प्राइवेट इच्टिी फर्मों के साथ बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि इस साइट को लेकर एक कानूनी विवाद है। सूत्रों का कहना है कि अंबानी दक्षिण मुंबई में अपने बैलार्ड एस्टेट ऑफिस में वापस जाने की योजना बना रहे हैं। अंबानी ने हाल ही में ईटी को बताया था कि 18 हजार करोड़ रुपये के कर्ज वाली रिलायंस कैपिटल कर्ज चुकाने की पूरी कोशिश कर रही है। ग्रुप की योजना इस वित्त वर्ष में कर्ज को 50 प्रतिशत तक घटाने की है। सांताक्रूज में मौजूद रिलायंस सेंटर 7 लाख स्क्वेयर फुट में है और इसे बेचने से 1,500-2,000 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। अनिल अंबानी इस प्रॉपर्टी को बेचने या लॉन्ग-टर्म लीज पर देने की योजना रखते हैं। अनिल अंबानी का रिलायंस ग्रुप अपनी रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज बेचकर कैश हासिल करना चाहता है जिससे कर्ज का बोझ कम किया जा सके। रेटिंग एजेंसियों ने ग्रुप की कुछ कंपनियों की क्रेडिट रेटिंग घटा दी है।

Related Articles

Back to top button