उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यलखनऊ

मुख्यमंत्री के सचिव पद से हटाए गए आलोक कुमार

alokलखनऊ (दस्तक ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी आलोक कुमार को मुख्यमंत्री के सचिव के पद से हटा दिया है। राज्य सरकार की तरफ  से शनिवार को एक बयान जारी कर यह जनकारी दी गई। फिलहाल आलोक कुमार को कोई नई तैनाती नहीं दी गई है। उन्हें प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीब पौने दो साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री सचिवालय से पहली बार किसी बड़े अधिकारी को हटाया गया है। बताया जा रहा है कि आलोक कुमार पर खनन विभाग के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप के आरोप लग रहे हैं। इसलिए उन पर सरकार की तरफ  से यह कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button