उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री से मिले पीएमएस के पदाधिकारी, जताया आभार

लखनऊ। प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को गुणवत्तापरक बनाने व सरकारी अस्पतालों में काम कर रहे सरकारी डॉक्टरों की दशा में सुधार की मांग को लेकर प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात की। संघ की ओर से अध्यक्ष डॉ.अशोक यादव,उपाध्यक्ष डॉ.आशुतोष कुमार दुबे,महासचिव डॉ.अमित सिंह तथा पूर्व महामंत्री सचिन वैश्य ने मुख्यमंत्री से मिलकर सरकार के सौ दिन पूरे होने पर बधाई देते हुए योगी सरकार से अन्य क्षेत्रों की भांति स्वास्थ्य क्षेत्र में भी नए आयाम स्थापित करने की मांग की है।
पीएमएस के अध्यक्ष डॉ. अशोक यादव ने बताया कि अन्य क्षेत्रों की तरह स्वास्थ्य सेवाओं में भी गुणवत्ता लानी जरुरी है। जिससे सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के ओर प्रदेश की जनता का विश्वास बना रह सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने अपने सौ दिनों के कार्यकाल में विभिन्न क्षेत्रों में परिवर्तन किए हैं। इन परिवर्तन को देखते हुए संघ ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार व उन्हें गुणवत्तापरक बनाने की मांग की है। संघ ने मुख्यमंत्री से जिला अस्पतालों में तैनात सरकारी चिकित्सकों के संरक्षण की भी मांग की है। उन्होंने बताया कि संघ ने मु ख्यमंत्री से चिकित्सकों के हित से जुड़े मुदें को जल्द सुलझाने की भी बात कही है। उन्होंने बताया कि संघ की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने उन मांगों पर जल्द विचार करने व स्वास्थ्य सेवाओं को गुणवत्तापरक बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button